Story Content
New Delhi, November 9, 2026: PAK vs SL: एक साथ इन 4 धुरंधरों का हुआ डेब्यू, मिली प्लेइंग इलेवन में एंट्री, रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान का बड़ा फैसला.
The source note says: अचानक हुए इन बदलावों और युवा खिलाड़ियों को तरजीह दिए जाने से क्रिकेट गलियारों में हलचल मच गई है. पाकिस्तान का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से बेहद निराशाजनक रहा है. लिहाजा इसमें सुधार लाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर सौंपी गई है.
The source note says: श्रीलंका के खिलाफ इस अहम सीरीज के पहले मुकाबले में चार पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू किया है. 20 साल के युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज तैयब आरिफ को श्रीलंका के खिलाफ खेलने का मौका मिला है.
The source note says: आरिफ ने अपने करियर में अब तक केवल 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. उन्हें सीधे पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह अजान अवाइस के साथ पारी की शुरुआत की. हालांकि, अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद वह पवेलियन लौट गए.
Presenting our Playing XI for the 1st Test against Pakistan in Rawalpindi, led out for the very first time in Test matches by our new captain, Kusal Mendis! 🦁👑 #PAKvSL https://t.co/LSdagZI4hG
The source note says: 26 साल के बाएं हाथ के बैटिंग ऑलराउंडर मोहम्मद ताहा टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. ताहा ने घरेलू क्रिकेट में 29 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट-ए और 29 टी20 मैच खेले हैं और अब वह पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना दम दिखा रहे हैं.
The source note says: स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अरफात मिन्हास इससे पहले पाकिस्तान के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट खेल चुके हैं, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट में यह उनका पहला मुकाबला है. लिहाजा वह इस मुकाबले में गेंद से कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे. 31 साल के तेज गेंदबाज साकिब खान ने 19 फर्स्ट क्लास, 8 लिस्ट-ए और 17 टी20 मैच खेलने के बाद आखिरकार आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है.
The coin lands in our favor! 🪙 Captain calls it right and Sri Lanka will bowl first under the Rawalpindi sun. Let's hunt early wickets! 🔥 #PAKvSL https://t.co/tp23Qu2Atw
The source note says: रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मुकाबले में सीनियर खिलाड़ियों के साथ इन युवा चेहरों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य टीम में नया जोश भरना है. पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में है, जबकि साउद शकील और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर को संभाल रहे हैं.
The source note says: ये भी पढ़ें- 'मेरी कहानी अभी अधूरी है...', वेंकटेश अय्यर ने बना लिया था क्रिकेट छोड़ नौकरी करने का मन फिर ऐसे बदल गई किस्मत
The source note says: गेंदबाजी आक्रमण में अनुभवी मोहम्मद अब्बास के साथ-साथ रजाउल्लाह और नए गेंदबाज साकिब खान मोर्चा संभाल रहे हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम भी कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बेहद मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.