Story Content
New Delhi, November 8, 2026: रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान.
The source note says: इंडिया ए के स्क्वाड में हुआ बदलाव Source : X BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव किया है. रजत पाटीदार ने बीसीसीआई के सामने अपनी स्थिति साफ करते हुए बताया कि वह अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें आगामी टूर्नामेंट से बाहर रखा जाए.
The source note says: रजत पाटीदार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था, जबकि तिलक वर्मा टीम को लीड कर रहे होंगे. उन्हें इंडिया ए के स्क्वाड में आयुष बदोनी ने रिप्लेस किया है. बडोनी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. रणजी ट्रॉफी में अब तक 4 मैच खेलकर 559 रन बना चुके हैं. आयुष के बल्ले से दो डबल सेंचुरी भी निकली हैं. दूसरी ओर रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है.
The source note says: राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन कतर में होगा और टूर्नामेंट की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. इंडिया ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के साथ खेलेगी.
The source note says: इस टीम में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. वहीं यह हर्षित राणा के लिए भी वापसी सीरीज होगी, जो पिछले कई महीनों से चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी गेम फिटनेस साबित करने के बाद हर्षित की टीम इंडिया में वापसी संभव है.
🚨 India A Rising Stars Asia Cup Squad Update 🚨 Rajat Patidar has communicated to the BCCI that he should not be considered for selection in the 50-over format as he manages his existing injuries. 📌Rinku Singh named new vice-captain 📌 Ayush Badoni replaces Patidar. More details 🔽 https://t.co/lYEM3nsBIa
The source note says: राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी
The source note says: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल
The source note says: खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.