Story Content
नई दिल्ली, November 7, 2026: सहवाग के बेटे आर्यवीर की अंडर-19 एशिया कप में फिफ्टी: 7 चौके, 4 छक्के लगाए; नेपाल के खिलाफ भारत 10 विकेट से...।
अल अमेरात में आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए 115 गेंदों पर 129 रन की नाबाद साझेदारी की। लक्ष्य ने भी 63 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे।
टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के मुताबिक, शुरुआत में पिच पर गेंद को मूवमेंट मिल रहा था। भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और नेपाल के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
नेपाल की टीम 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। दर्शन सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया। विकेटकीपर बल्लेबाज आशिष लुहार ने 45 गेंदों पर 29 रन जोड़े।
भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट लिए। यशवीर गौड़ को 2 सफलता मिली। काव्या पटेल और मनाल चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ईशान सूद को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 4 मेडन ओवर भी डाले। यानी उनके 10 ओवर में से चार ओवर ऐसे रहे, जिनमें नेपाल कोई रन नहीं बना सका।
ईशान विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करते हुए। 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला
भारत की अगली चुनौती पाकिस्तान की अंडर-19 टीम होगी। दोनों टीमें 8 नवंबर को आमने-सामने होंगी।
भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली में नहीं, बल्कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। BCCI ने गुरुवार को वेन्यू बदलने की जानकारी दी।
इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी परेशानी और स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन यानी मरम्मत और सुधार कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। पूरी खबर
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: vijay chennupati, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.