Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शादी के बाद पहली दिवाली पर रोमांटिक दिखे अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक, पेस्टल साड़ी में छाईं सचिन की बहू, PHOTOS

नई दिल्ली, November 10, 2026: शादी के बाद पहली दिवाली पर रोमांटिक दिखे अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक, पेस्टल साड़ी में छाईं सचिन की बहू, PHOTOS। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 10 November 2026

नई दिल्ली, November 10, 2026: शादी के बाद पहली दिवाली पर रोमांटिक दिखे अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक, पेस्टल साड़ी में छाईं सचिन की बहू, PHOTOS।

इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है. लेकिन इसके साथ ही उनका फेस्टिव फैशन भी बहुत ही शानदार लग रहा है. जहां सानिया अपने हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी में बेहद ग्रेसफुल दिखीं, वहीं अर्जुन ने गहरे नीले रंग के कढ़ाईदार कुर्ते में रॉयल अंदाज दिखाया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पति अर्जुन के साथ रोमांटिक हुईं सानिया सानिया चंडोक ने दिवाली सेलिब्रेशन की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनकी और अर्जुन की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. एक तस्वीर में अर्जुन और सानिया साथ में सेल्फी लेते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं. दोनों के माथे पर लगा तिलक लगा है, जो उनके त्योहार वाले लुक को खास बना रहा है.

वहीं, दूसरी तस्वीर में सानिया अपने पति अर्जुन के कंधे पर सिर टिकाकर पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. सानिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "पहली दिवाली."

सानिया ने साड़ी को बेहद सिंपल तरीके से ड्रेप किया है. उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है. साड़ी के साथ सानिया ने हैवी के बजाय हल्की जूलरी चुनी. उनके गले में खूबसूरत चोकर नेकलेस, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट नजर आया. मेकअप की बात करें तो सानिया ने सटल मेकअप रखा. खुले बालों के साथ उनका पूरा लुक काफी सॉफ्ट और एलिगेंट लग रहा था.

नेवी ब्लू कुर्ते में अर्जुन का रॉयल लुक सानिया के साथ अर्जुन तेंदुलकर भी अपने एथनिक लुक में काफी जंच रहे थे. उन्होंने दिवाली के मौके पर गहरे नीले रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता पहना. कुर्ते का नेवी ब्लू शेड उनके लुक को क्लासी और रॉयल टच दे रहा था. इस कुर्ते की सबसे खास बात इसकी कढ़ाई है. कॉलर और गले के वी-शेप वाले हिस्से पर गोल्डन और सिल्वर कलर की बारीक कारीगरी की गई है. ये डिटेलिंग उनके सिंपल कुर्ते को भी खास फेस्टिव लुक दे रही है. इसके साथ गले में पहनी सिंपल चेन उनके लुक को और स्मार्ट बना रही है.

स्रोत के मुताबिक: View this post on Instagram A post shared by Saaniya Chandhok (@saaniyatendulkar)

फूलों और लाइट्स से सजा दिखा घर दिवाली की तस्वीरों में सिर्फ कपल का रोमांटिक अंदाज ही नहीं, बल्कि उनके घर की रौनक भी देखने को मिली. सानिया अपने पालतू डॉग्स के साथ मस्ती करती नजर आईं. एक तस्वीर में वह फर्श पर बैठकर अपने दोनों पेट्स के साथ खेलती और हंसती दिख रही हैं.

वहीं, घर के डेकोरेशन में भी दिवाली की झलक दिखाई दी. घर के मेन गेट को फूलों की लड़ियों और लाइट्स से सजाया गया था. पूजा की थाली, दीये, फल और मिठाइयों के साथ त्योहार की तैयारियां भी तस्वीरों में नजर आईं.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement