Story Content
New Delhi, November 10, 2026: सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, संभालेंगे मुंबई की टीम की कमान, हार्दिक के साथ मैक्सवेल को भी मिला मौका.
The source note says: सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने इस साल T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था। हालांकि, खराब फॉर्म के चलते उन्हें नेशनल टीम से बाहर होना पड़ा। अब मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद उनके पास मैदान पर अपनी लय हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा। कप्तान बनाए जाने पर सूर्यकुमार ने कहा कि मुंबई का प्रतिनिधित्व करना हमेशा गर्व की बात होती है। हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। उन्हें भरोसा है कि पूरी टीम एकजुट होकर खेलेगी, हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। हमारा लक्ष्य खिताब जीतकर उसे घर लाना है।
The source note says: मुंबई की टीम में सूर्यकुमार के अलावा भारतीय T20I टीम के नियमित खिलाड़ी शिवम दुबे भी शामिल हैं। इनके साथ, मैक्सवेल स्वामीनाथन, हार्दिक तामोरे, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि, इस सीजन रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करने वाले सिद्धेश लाड को T20 टीम में जगह नहीं मिली है। मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ करेगी।
The source note says: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए मुंबई की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, सैराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर)।
The source note says: इंग्लैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, शोएब बशीर की छुट्टी, 28 साल के स्पिनर को पहली बार मिला मौका
The source note says: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान, साउथ अफ्रीका दौरे पर दिखेगा धाकड़ खिलाड़ियों का जलवा
Source: Instafeed Desk.
Photo: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.