Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

U19 World Cup 2026 : IND vs ENG - भारत ने 6ठी बार अपने नाम किया वर्ल्ड कप का ताज!

कल आई.सी.सी U19 वर्ल्ड कप का फाइनल इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया| जिसे भारत ने अपने नाम कर लिया |

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खेल - 07 February 2026

U19 world Cup 2026 : IND vs ENG - कल भारत U19 और इंग्लैंड U19 के बीच वर्ल्ड  कप  का मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेला गया| भारत ने टॉस जित कर बल्लेबाज़ी का फैसला किया| भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें भारत की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने रन मशीन की तरह बैटिंग करते हुए 80 गेंदों में 175 रन बनाया जिसमें वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए| वहीं बात करे आयुष म्हात्रे की तो उसने 51 गेंदों में 53 रन बनाया| बाकि भातीय बल्लेबाज़ों ने भी सहयोग दिया, लेकिन इन दोनों के बाद कोई भी बल्लेबाज़ 50 का आकड़ा नहीं पार कर पाए| 

गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जेम्स मिंटो ने लिया| उन्होंने 8 में 63 रन देकर 3 विकेट लिया| वही सबसे ज्यादा पिटाई अलेक्स ग्रीन की हुई, जिसके मात्र 5 ओवर में ही 49 रन पड़े, लेकिन हाँ! उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किया| 

अगर बात की जाए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ी की तो अच्छी बल्लेबाज़ी देखने को मिली| इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए  बेन डॉकिन्स ने 56 में 66 रन बना कर आउट हो गए, बेन माएस ने भी 28 गेंदों पर 45 बना कर आउट  हो गए जबकि मैथ्यू FALCONER (फालकोनर) ने अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 67 गेंदों में 115 की पारी खेली लेकिन वो भी आउट हो गए, जिसके साथ ही इंग्लैंड की उम्मीद भी चली गई |

भरतीय गेंदबाओं ने अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया| भारत की तरफ से सबसे जयादा विकेट अमरीश ने लिया, वहीं गेंदबाज़ी में दीपेश देवेन्द्रन सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए| 

अगर बात की जाए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ की तो यह किताब भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दिया गया| 

इस मैच को जीतने के बाद इंडिया अंडर 19 ने अब तक कुल  6 फाइनल का ख़िताब अपने नाम किया|  


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.