Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

वैभव सूर्यवंशी ने 237 के स्ट्राइक रेट से मचाया था कोहराम, अब दिवाली पर घर पहुंची चमचमाती SUV!

New Delhi, November 9, 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 237 के स्ट्राइक रेट से मचाया था कोहराम, अब दिवाली पर घर पहुंची चमचमाती SUV!. The source note says: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों की धुनाई करने वाले वैभव…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Sports - 09 November 2026

New Delhi, November 9, 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 237 के स्ट्राइक रेट से मचाया था कोहराम, अब दिवाली पर घर पहुंची चमचमाती SUV!.

The source note says: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों की धुनाई करने वाले वैभव सूर्यवंशी के घर इस बार दीपावली की खुशी कुछ ज्यादा ही खास रही. आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले इस युवा क्रिकेटर को आखिरकार वह चमचमाता तोहफा मिल गया, जिसका उन्हें इंतजार था. वैभव को IPL के सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड के तहत टाटा सिएरा SUV मिली थी. अब दीपावली के मौके पर इस कार की डिलीवरी भी हो गई.

The source note says: वैभव के भाई उज्ज्वल ने इंस्टाग्राम पर कार की डिलीवरी से जुड़ी पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा, ' आईपीएल के सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड में मिली टाटा सिएरा की शानदार डिलीवरी आखिरकार हो गई. परिवार के लिए यह मौका इसलिए भी खास है, क्योंकि वैभव ने महज 15 साल की उम्र में आईपीएल के एक सीजन में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना दिया.

View this post on Instagram A post shared by Ujjwal Sooryavanshi (@ujjwalsooryavanshi2512)

The source note says: वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो उनकी तूफानी बल्लेबाजी की कहानी खुद बयां करता है. इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रन रहा.

The source note says: वैभव ने पूरे सीजन में 72 छक्के उड़ाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उनके बल्ले से निकले इन रनों ने उन्हें सिर्फ सुपर स्ट्राइकर का खिताब ही नहीं दिलाया, बल्कि वह ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) भी बने. इसके अलावा उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला.

The source note says: उनके नाम एक ही सीजन में पांच बड़े सम्मान रहे. इनमें ऑरेंज कैप, MVP, सुपर स्ट्राइकर, सबसे ज्यादा छक्के और इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड शामिल है. ऐसे में टाटा सिएरा की डिलीवरी उनके यादगार आईपीएल सीजन की एक और खास याद बन गई है.

The source note says: वैभव की क्रिकेट यात्रा में एक और बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है. उन्हें बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है. वह पहली बार सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसकी कमान वैभव को सौंपी गई है.

The source note says: बिहार की टीम 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद टीम को दूसरे मैच में भी वैभव की कप्तानी में उतरना है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव अब घरेलू क्रिकेट में बिहार की सीनियर टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे.

The source note says: इस तरह वैभव के लिए दीपावली का यह मौका दोहरी खुशी लेकर आया है. एक तरफ आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीती गई टाटा सिएरा घर पहुंच गई है, तो दूसरी तरफ उनके कंधों पर बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी आ गई है. महज 15 साल की उम्र में इन दो उपलब्धियों के साथ वैभव की कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है.

Source: Instafeed Desk.

Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement