Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भारत-पाक तनाव के चलते टलेगा IPL 2025?, BCCI लेगी आज बड़ा फैसला।

भारत-पाकिस्तान के बीच वॉर जैसे हालात हो रहे हैं, ऐसी स्थित में BCCI IPL 2025 को लेकर क्या फैसला लेगी यह आज 9 मई को पता चलेगा। सुरक्षा के चलते धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को अचानक कैसिंल कर दिया गया।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खेल - 09 May 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इतना बढ़ा गया है कि युध्द जैसे हालात हो गए हैं। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। हालांकि इसका प्रभाव IPL मैचों पर भी पड़ा रहा हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के चलते धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को अचानक कैसिंल कर दिया गया। अब इस फैसले पर विचार किया जा रहा है कि IPL को आगे बढ़या जाए या कुछ समय के लिए टाल दिया जाए।

भारत-पाकिस्तान के बीच वॉर जैसे हालात हो रहे हैं, ऐसी स्थित में BCCI IPL 2025 को लेकर क्या फैसला लेगी यह आज 9 मई को पता चलेगा। हालांकि अभी तक IPL को स्थगित करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग PSL 2025 को दुबई शिफ्ट किया गया है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग IPL के मौजूदा सीजन को बीच में रद्द किया जा सकता है। आज BCCI की बैठक में IPL2025 को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। BCCI की पहली जिम्मेदारी विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित घर भेजने की है। वही आज IPL में LSG VS RCB के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबला होना है। ऐसे में BCCI को देश की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेना पड़ेगा।

IPL के चेयरमैन और BCCI के उपाध्यक्ष ने गुरुवार को कहा था कि IPL टूर्नामेंट सरकार के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। IPL 2025 का लीग 18 मई तक है, जबकि क्वालिफायर सहित फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा। BCCI IPL 2025 को लेकर क्या फैसला लेती है ये तो आगे ही पता चलेगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.