Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

World Cup 2023: वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च, सितारों ने लगाया चार चांद

World Cup 2023: अब भारत में होने वाले विश्व कप 2023 को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आज आईसीसी विश्व कप 2023 का आधिकारिक थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया गया है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खेल - 20 September 2023

World Cup 2023: अब भारत में होने वाले विश्व कप 2023 को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आज आईसीसी विश्व कप 2023 का आधिकारिक थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया गया है। विश्व कप 2023 के थीम सॉन्ग का शीर्षक 'दिल जश्न बोले' है। इस गाने में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। साथ ही धमाकेदार म्यूजिक के साथ क्रिकेट का जुनून भी नजर आ रहा है।


बल्लेबाज की थीम पर डिजाइन

आईसीसी ने 19 अगस्त को वनडे वर्ल्ड कप का आधिकारिक शुभंकर लॉन्च किया था. शुभंकर को महिला गेंदबाज और पुरुष बल्लेबाज की थीम पर डिजाइन किया गया है। पुरुष शुभंकर को हाथ में बल्ला और महिला शुभंकर को गेंद के साथ दिखाया गया है। आपको बता दें कि आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मस्कट का वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और जसप्रित बुमरा नजर आ रहे थे.

खिलाड़ियों का जलवा 

आपको बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से  एशिया कब के बाद अब वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक मैदान में खिलाड़ियों का जलवा दिखेगा। वर्ल्ड कप का सबसे पहला मैच फाइनलिस्ट के बीच में होगा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड। वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत चेन्नई के साथ ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच खेलेगा। इसके अलावा सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.