Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

WTC Points Table में अभी कहां है भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, दोनों के बीच कितना है फासला

नई दिल्ली, November 18, 2026: WTC Points Table में अभी कहां है भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, दोनों के बीच कितना है फासला। इस वक्त की ताजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: WTC Points Table में अभी कहां है भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, दोनों के बीच कितना है फासला।

इस वक्त की ताजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड की टीम पहले नंबर पर काबिज है। उसका पीसीटी 72.22 का है। जो सबसे बेहतर है। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है और उसका पीसीटी 71.43 का है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त तीसरे नंबर पर है और उसका पीसीटी 69.23 का है। खास बात ये है कि टॉप 3 टीमों के बीच पीसीटी का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। अभी साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। अगर इसमें साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी तो टीम पहले नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन अगर कहीं हार मिली तो उसका खेल खराब हो जाएगा, हो सकता है कि उसे ऑस्ट्रेलिया से नीचे जाना पड़ जाए।

अब अगर टीम इंडिया की बात करें तो वे इस वक्त चौथे नंबर पर है। उसका पीसीटी 51.52 का है। यानी टॉप 3 टीमों के बीच चौथे नंबर पर होने के बाद भी टीम इंडिया का पीसीटी बहुत अच्छा नहीं है। अगर उसे इसमें सुधार करना है तो फिर उसे अगला मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इससे जहां एक ओर न्यूजीलैंड का पीसीटी घटेगा, वहीं भारत का बढ़ जाएगा और भारतीय टीम के पास टॉप 3 में जाने का मौका मिल सकता है।

इस अपडेट अंक तालिका में फिलहाल तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अच्छा खासा अंतर है। न केवल पीसीटी का, ​बल्कि रैंकिंग में भी फासला है, जो जल्द तो नहीं पटेगा। ऐसा तभी संभव है, जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड को आने वाले दोनों टेस्ट मैचों में हरा दे, जो काम कतई आसान नहीं है। भारत को अगर अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने की संभावनाएं जीवित रखनी है तो उसे इन दोनों मैचों को जीतना होगा। अगर हार मिली तो खेल करीब करीब खत्म हो जाएगा, लेकिन ड्रॉ से टीम बहुत आगे तो नहीं जाएगी, लेकिन उम्मीद जरूर जिंदा रहेगी।

आईपीएल 2027 से पहले बहुत बड़ा ऐलान, आज सामने आएगी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट

IND vs NZ टेस्ट सीरीज से पहले झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से हो गया अचानक बाहर

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Michal Klajban, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement