Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नेपाल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आईआरसीटीसी लाया बंपर ऑफर, कम पैसे में मिलेगा डबल मजा

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद है। लेकिन अक्सर ये देखा जाता है कि यदि कोई घूमने के लिए प्लान करता है तो उसके लिए परफेक्ट ऑफर का इंतजार करता है।

Advertisement
Image Credit: नेपाल
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | ट्रेवल - 27 September 2023

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद है। लेकिन अक्सर ये देखा जाता है कि यदि कोई घूमने के लिए प्लान करता है तो उसके लिए परफेक्ट ऑफर का इंतजार करता है। इन सबके बावजूद यदि आपका घूमने का प्लान नहीं बन पा रहा है तो आईआरसीटीसी इसमें आपकी मदद कर सकता है। आईआरसीटीसी एक खास ऑफर घूमने के शौकीन लोगों के लिए लेकर आया है। आप इसके जरिए नेपाल ट्रिप पर जा सकते हैं। इस पैकेज में टिकट से लेकर खाना पीना सब कुछ शामिल है।

सबसे खास बात ये है कि नेपाल जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होती। यहां बिना पासपोर्ट और वीजा के जाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 और 8 दिन नेपाल का टूर में आप बिता सकते हैं। इसकी शुरुआत बंगाल की राजधानी कोलकाता से 20 अक्टूबर को शुरू होगी। यदि आप  नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले कोलकाता आना होगा। आपको एसी कोच बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। नेपाल पहुंचने के बाद आपके लिए AC कोच बस की व्यवस्था की गई है। आपको इसी बस में नेपाल घुमाया जाएग। ट्रैवल के दौरान आपको हिंदी और इंग्लिश बोलने वाले 2 टूर गाइड भी मिलेंगे। 

टूर पैकेज किराया

- अकेले ट्रैवल के लिए- 43,510 रुपये

- दो लोगों के ट्रैवल के लिए- प्रति व्यक्ति 35,600 रुपये

- तीन लोगों के ट्रैवल के लिए- प्रति व्यक्ति 34,300 रुपये 





Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement