Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिहार रेल हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, चार लोगों की हुई मौत

बिहार के बक्सर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। यहां पर बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार की रात को एक ट्रैन हादसे का शिकार हो गई।

Advertisement
Image Credit: ट्रेन हादसा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | ट्रेवल - 12 October 2023

बिहार के बक्सर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। यहां पर बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार की रात को एक ट्रैन हादसे का शिकार हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि वो ट्रेन आनंद विहार से आ रही थई। सामने आई जानकारी के मुताबिक आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई। इस मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई हैं और करीब 100 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।


इन सबके अलावा रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कुल 1,006 लोग राहत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी बात में बताया कि बुधवार रात दुर्घटना के बाद कुल 1,006 यात्री बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दानापुर में एक राहत ट्रेन में सवार हुए।


पीएम नरेंद्र मोदी ने रेल हादसे पर जताया दुख 


इस भयानक रेल हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जाहिर की है। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा,"नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"






Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement