Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्या आप जानते हैं, दुनिया में है एक ऐसा भी देश, जहां रहते हैं मात्र 27 लोग!

सीलैंड को समुद्री किले पर बसाया गया है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध दौरान ब्रिटेन द्वारा बनाया गया था

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | ट्रेवल - 08 August 2020

वैसे आप सभी लोगों ने दुनिया की कई अद्भुत चीजों के बारे में जरूर सुना होगा। जैसे कि सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाला देश कौन सा है, आबादी वाला देश कौन सा है। लेकिन आज हम आपको यह बात नहीं बल्कि हम दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में आपको बताते बाले है।  जिसे सुनकर शायद आपको अपने कानों पर विश्वास न हो।

हां सही सुना आप सभी लोग ने दुनिया में एक ऐसा सबसे छोटा देश भी मौजूद है जिसकी जनसंख्या कुल 27 लोगों की है। तो चलिए अब हम आपको आज उस अद्भुत देश से रूबरू कराते है और बताते है कि आखिर  इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है...


- इंग्लैंड के पास में बसा है ये छोटा सा देश, जिसका नाम है सीलैंड, समुद्री तट से 10 किलोमीटर दूर 


- सीलैंड को समुद्री किले पर बसाया गया है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध दौरान ब्रिटेन द्वारा बनाया गया था  


- 9 अक्टूबर 2012 को राइ वेट्स नाम के एक व्यक्ति ने खुद को इस देश का प्रिंस घोषित कर दिया था 


- राइवेट्स की मृत्यु के बाद उनका बेटा माइकल बना सीलैंड का राजा 


- हलांकि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सीलैंड को अभी तक नहीं मिली है मान्यता 


- लेकिन राइ वेट्स ने खुद ही इसे देश किया था घोषित और खुद को इसका प्रिंस 


- राइ वेट्स ने सीलैंड के लिए डांक पोस्ट, पासपोर्ट और करेंसी भी की थी जारी  


- करेंसी पर छपी है राइ वेट्स की पत्नी जॉन वेट्स  की तस्वीर, इसके अलावा यहां का अपना एक झंडा भी है 


- समुद्र पर बेस होने के कारण यहां के लोग है बेरोजगार, जिस कारण कई लोगों ने दिया इस देश को डोनेशन 


- फेसबुक पर प्रिन्सिपलिटी ऑफ़ सीलैंड के नाम से पेज भी है, और अब यहां पर्यटकों ने आना शुरू कर दिया है

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.