Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भारत के अंदर इन जगहों पर कड़ाके की सर्दी नहीं बल्कि ले गर्मी का मजा, घूमने का बनाइए प्लान

इस वक्त भारत में कई जगहों पर कड़के की ठंड पड़ी हुई है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि उन्हें थोड़ी राहत इससे मिले। आइए हम आपको बताते हैं कि भारत की उन जगहों के बारे में जहां जाकर आपको सुकून मिलेगा।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | ट्रेवल - 15 January 2021

ठंड का नाम जितना छोटा होता है उससे कई ज्यादा ये लोगों की हालत खराब करने का काम करती है। जरा से किसी को भी लग जाए तो समझ लीजिए पूरा लाइफ स्टाइल ही बिगड़ जाता है। भारत में कई इलाकों में तो ठंड काफी ज्यादा पड़ती है जैसे कि दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि। इन जगहों पर शायद ही लोगों का मन सुबह-सुबह रजाई या फिर कंबल में से उठने का करता होगा। लेकिन इस कड़के की ठंड में कुछ लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां जबरदस्त सर्दी से बचा जा सकें। यदि आप भी कुछ ऐसा ही करने का प्लान इस बार बना रहे हैं और जगह अभी तक तय नहीं कर पाएं हैं तो चलिए आपकी ये परेशानी हम हल कर देते हैं। 

भारत के अंदर जैसे अलग-अलग भाषा, जाति और समुदाय के लोग रहते हैं वैसे ही यहां कुछ ऐसी जगह मौजूद है जोकि आपको ठंड से राहत दिलाने का काम बखूबी कर सकती है। इतना ही नहीं इन जगहों पर जाकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा क्योंकि यहां बहुत सारी घूमने की जगह मौजूद है। आइए एक-एक करके जानते हैं उन जगहों के बारे में यहां।


रत्नागिरी

महाराष्ट्र में एक जगह है रत्नागिरी जहां पर बिल्कुल भी ठंड का कोई नामोनिशान आपको देखने को नहीं मिलेगा। यहां के अधिकत्तम तापमान की बात करें तो वो 32  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहता है। ये भारत के अंदर घूमने के लिए बेहद ही अच्छी जगह है। यहां आप खाने-पीने का लुत्फ उठा सकते हैं।


पणजी

गोवा में पणजी जगह है जहां सर्दी ही नहीं बल्कि इस वक्त गर्मी पड़ रही है। यहां का अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री है। यहां पर लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। सर्दी में आप यहां जा सकते हैं।


 मुंबई

महाराष्ट्र में मौजूद मुंबई में जाकर आप सर्दी से राहत पा सकते हैं। यहां के तापमान की बातकरें तो 32 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस बना रहता है। यहां पर आपको लगेगा ही नहीं कि सर्दी भी पड़ रही है। यहां पर जाकर आप समुद्र किनारे घमाते हुए फुल मस्ती कर सकते हैं।


कोझिकोड और कोच्चि

वैसे केरल की एक नहीं बल्कि दो जगह है ऐसी है कोझिकोड और कोच्चि, जहां आपको सर्दी से राहत मिल सकती है। यहां के अधिकतम तापमान की बात करें तो वो 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस ही बना रहता है। सुबह और शाम दोनों टाइम यहां सर्दी का एहसास नहीं होता है। 


जूनागढ़

इस वक्त इतनी भंयकर ठंड भारत के कई इलाकों में पड़ रही है कि पूछो मत लेकिन गुजरात का जूनागढ़ इन सबसे बिल्कुल अलग बना हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 14 डिग्री तक रहता है। जो लोग यहां जाएंगे उन्हें काफी आनंद आएगा।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.