International women's Day : महिलाएं लेकर आ रही है नेताजी एक्सप्रेस, प्रयागराज जक्शंन पर की गई खास तैयारियां

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं नेताजी एक्सप्रेस लेकर आ रही हैं। वही कालका से चलने वाली इस ट्रेन में टुंडला रेलवे स्टेशन से महिला स्टॅाफ सवार होगा।

  • 2044
  • 0

8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। वही इस दिन को मनाएं जाने के पीछे की वजह महिलाओं को वह सम्मान देना है जिसकी वह हकदार हैं। यही नहीं आज पूरी दुनिया में महिलाएं पुरुषोंसे कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं नेताजी एक्सप्रेस लेकर आ रही हैं। वही कालका से चलने वाली ट्रेन में टूंडला रेलवे स्टेशन की एक महिला कर्मचारी होगी। यही नहीं, ड्राइवर, गार्ड, टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ स्टाफ में भी महिलाएं होंगी।

बता दें कि यह कदम कानपुर तक चलेगा। वहां से अन्य कर्मचारी ट्रेन के साथ यहां पहुंचेंगे। वही पीआरओ अमित सिंह के अनुसार प्रयागराज जंक्शन पर सभी महिलाओं का स्वागत किया जाएगा। महिलाओं का रेल यातायात महत्व में बढ़ रहा है। महिलाओं के लिए मेट्रो भी चल रही है।

22 महिला परिचालकों का होगा सम्मान

सिविल लाइंस बस अड्डे पर परिवहन निगम के प्रयागराज जोन की 22 महिला कंडक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।

आज से एक्सप्रेस बनकर चलेगी मऊ पैसेंजर

रेलवे पर अभी भी कोविड-19 का असर बना हुआ है इसलिए ट्रेनों का सामान्य संचालन अब तक नहीं हुआ है। वही पूर्वी रेलवे 8 मार्च से मऊ पैसेंजर चलाने जा रही है लेकिन यह एक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। आपको बता दें कि ट्रेन वही पुरानी होगी लेकिन एक्सप्रेस के लिए विशेष किराया लिया जाएगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मऊ पैसेंजर कोवि़ड-19 की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए एक विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है लेकिन अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा करने में सक्षम होगा। 05138 रामबाग-मऊ अनारक्षित एक्सप्रेस सोमवार से शनिवार तक चलेगी। यह ट्रेन रामबाग से सुबह 06.10 बजे प्रस्थान करेगी और वाराणसी से मऊ सुबह 09.40 बजे और दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। ट्रेन पहले की तरह रामबाग से मऊ के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में 05137 मऊ-रामबाग अनारक्षित एक्सप्रेस मऊ से 14.45 बजे छूटेगी और 20.45 बजे रामबाग पहुंचेगी।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT