Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली मेट्रो साइट के पास हुआ बेहद भयानक हादसा, 50 फीट तक धंस गई सड़क

दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर 50 फीट गहरा और 25 से 30 फीट तक लंबी सड़क धंस गई है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | ट्रेवल - 20 May 2023

दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर 50 फीट गहरा और 25 से 30 फीट तक लंबी सड़क धंस गई है। सड़क धसने से निर्माण कार्य में लगी क्रेन दब गई है। लेकिन यहां पर राहत की बात ये रही कि कोई मजदूर उस वक्त काम नहीं कर रहा था। 4 बजे के आसपास ये घटना हुई थी। ऐसे में मैदानगढ़ी से साकेत जाने वाली सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। मेट्रो के कर्मचारी सड़क को ठीक करने में जुट गए हैं। 

मैदानगढ़ी मेट्रो स्टेश का निर्माण अंडर ग्राउंड हो रहा है। यहां पर पिछले एक साल से काम चर हा है। स्थानीय आरडब्ल्यूए के प्रधान महावीर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि तीन चार दिन से सड़क में कहीं- कहीं दरार आ गई थी, लेकिन मेट्रो निर्माण करने में लंगी कंपनी ने इस पर किसी भी तरह से ध्यान नहीं दिया और ये बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा सुबह 4 बजे हुआ था।

हैदरपुर बादली में भयानक हादसा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले के हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो पिलर का हिस्सा गिर गया था। इस दौरान वहां पर मौजूद व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया था। इसको लेकर अधिकारियों का कहना था कि इस मामले में किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है। ये भयानक हादसा हैदरपुर बादली में निर्माणाधीन मेट्रो के पास उस वक्त हुआ था। अफसरों का ये कहना था कि उस वक्त मेट्रो साइट पर शटरिंग का काम चल रहा था।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement