Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ये हैं भारत की 5 खूबसूरत जगह, जहां आप देख पाएंगे एक से एक शानदार नजारे

भारत में घूमने लायक जगहों की कमी नहीं है. बस एक योजना बनाने की जरूरत है. ऐसे में हम आपके लिए भारत की 5 जगहों के नाम लेकर आए हैं, जो बेहद सस्ते और घूमने में अच्छे हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | ट्रेवल - 18 April 2022

भारत में घूमने लायक जगहों की कमी नहीं है. बस एक योजना बनाने की जरूरत है. एक बार जब आप घूमने का मन बना लेंगे तो आपके सामने इतनी जगहों के नाम आ जाएंगे कि आप तय नहीं कर पाएंगे कि कहां घूमने जाएं. ऐसे में हम आपके लिए भारत की 5 जगहों के नाम लेकर आए हैं, जो बेहद सस्ते और घूमने में अच्छे हैं.

कसोल


हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में से एक कसोल काफी मशहूर है. कसोल में मौजूद पार्वती नदी इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाती है. कसोल कुल्लू से लगभग 42 किमी दूर स्थित है जो लगभग 1640 मीटर की ऊंचाई पर है. कसोल में रहकर आप आसपास के अन्य स्थानों जैसे तोश और खीरगंगा की यात्रा कर सकते हैं. शिमला या मनाली की तुलना में यह एक छोटी सी जगह है, लेकिन यहां आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे.

मसूरी


मसूरी एक बहुत ही खूबसूरत शहर है. मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है. यह देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह देखने के लिए उत्तराखंड के प्रमुख स्थानों में से एक है. पर्यटकों को यह जगह बेहद खूबसूरत लगती है.

गोवा


 अगर आप बेहद कम कीमत में मस्ती करना चाहते हैं तो गोवा बेस्ट है. गोवा अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. चमकती रेत, आसमान से ऊंचे नारियल के पेड़, विशाल समुद्री लहरें और शानदार समुद्री भोजन यहां की खासियत है, जो आपका दिल जीतने के लिए काफी है. इस जगह की खूबसूरती में हर कोई खो जाता है.

जयपुर


गुलाबी शहर जयपुर किलों और शानदार महलों और शाही राजपूत विरासत को प्रदर्शित करता है. जयपुर की एक और खास बात यह है कि यहां के लोग बहुत ही भोले और अच्छे हैं. जयपुर का मौसम गर्मियों में बहुत गर्म होता है. गर्मियों में जयपुर का तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक तक पहुंच जाता है. 

ऊटी


ऊटी नीलगिरी की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत शहर है. इस शहर का आधिकारिक नाम उत्कमंडा है और पर्यटकों की सुविधा के लिए इसे ऊटी का संक्षिप्त नाम दिया गया है. भारत के दक्षिण में स्थित इस हिल स्टेशन पर कई पर्यटक आते हैं. यह शहर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले का एक हिस्सा है. ऊटी शहर को चारों ओर से घेरने वाली नीलगिरी पहाड़ियों के कारण इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है. इन पहाड़ियों को ब्लू माउंटेन (ब्लू माउंटेन) भी कहा जाता है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement