ये हैं दुनिया के खूबसूरत रेलवे स्टेशन, जहां पर आप लोगों को देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा

हम आपको दुनियाभर के कुछ रेलवे स्टेशनों के बारे में बताते हैं। जहां की कलाकारी और खूबसूरती कमाल की है। जिसको देखकर आप लोगों को अपनी आंखों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।

  • 5900
  • 0

सभी लोगों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता हैं। इसीलिए लोग समय-समय पर खूबसूरत और आकर्षक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। वैसे तो पूरी धरती खूबसूरत और बेहतरीन नजारों से भरी हुई हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी खास जगहें होती हैं जो अपनी खूबसरती के आधार पर एक अलग पहचान बनाती हैं। उसी बीच में जब लोग घूमने निकलते हैं तो उनकी आंखों के सामने अद्भुत नजारे आ जाते है जो उनको लुभाते है। ऐसे में आज हम आपको दुनियाभर के कुछ रेलवे स्टेशनों के बारे में बताते हैं। जहां की कलाकारी और खूबसूरती कमाल की है। जिसको देखकर आप लोगों को अपनी आंखों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।

दरअसल दुनियाभर के कई देशों  में ऐसे बहुत से रेलवे स्टेशनों मौजूद हैं जहां पर जाकर आप लोगों का मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। ये रेलवे स्टेशनों हैं जिन्हें उनकी तकनीक के लिए जाना जाता हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह हैं  कि इन रेलवे स्टेशनों में इंडिया का भी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन इस लिस्ट में शामिल हैं  जहां पर जाकर आप लोग खूबसूरती की नई परिभाषा पढ़ पाएंगे...

ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल


ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क रेलवे स्टेशन काफी खूबसूरत जगह है। जिसको बनाने का विचार रोमन वास्तुकला की विशेष आकृतियों को देखकर लिया गया। इस रेलवे स्टेशन पर 44 प्लेटफॉर्म ,67 रेलवे ट्रैक,  हर रोज लगभग 2 लाख यात्री अपनी यात्रा करते है। 

सेंट पैनक्रॉस इंटरनेशनल, लंदन


सेंट पैनक्रॉस इंटरनेशनल, लंदन का रेलवे स्टेशन भी महल की आकृति भी बना हुआ है। यह 1868 में बनाया गया था।  जो अपनी विशेष आकृतियों के लिए जाना जाता है। इस रेलवे स्टेशन में 15 प्लेटफार्म बने हुए है जो किसी भी व्यक्ति को सम्मोहित कर सकते हैं।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई


छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई का रेलवे स्टेशन भी अपनी विशेष आकृतियों के लिए जाना जाता है। ऐक्सेल हर्मन और फ्रेडरिक विलियम्स स्टीवन्स ने इसको डिजाइन किया था और यूनेस्को ने  इसको साल 2004 में वर्ल्ड हेरिटेज साईट भी घोषित किया था। जिसका निर्माण साल 1878 में शुरू हुआ था और लगभग साल 1888 में बन कर तैयार हुआ।  इस स्टेशन की मार्केट वैल्यू लगभग 200 करोड़ है। यह बिल्डिंग अपनी विक्टोरियन इटैलिक आर्किटेक्ट शैली के लिए पूरी दुनिया में मशूहर है।

काजवा स्टेशन, जापान


जापान का काजवा रेलवे स्टेशन भी काफी खूबसूरत है। जिसका निर्माण किले की तरह कराया गया है। इसे लगभग साल 1898 में बनाया गया था। लेकिन फिर साल 2005 में इसका पुनः निर्माण  कराया गया है ताकि इसकी खूबसूरती बनी रहे।


अटोचा स्टेशन मेड्रिड, स्पेन


स्पेन का अटोचा स्टेशन भी काफी खूबसूरत है जिसका निर्माण आर्किटेक्ट राफेल मेनिया नामक व्यक्ति ने कराया था और यह स्पेन का बहुत ही फेमस रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन के अंदर ही आप लोगों को जंगल देखने को मिल जायेगा और इसकी विशेष बात यह है कि इस जंगल में जानवर भी मौजूद हैं। इसी वजह से इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

ये हैं दुनिया के खूबसूरत रेलवे स्टेशन...

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT
©2023 Instafeed