Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

असम के लिए पहली वंदेभारत को PM ने दिखाई हरी झंडी, सीएम हिमंत ने दिया धन्यवाद

असम से शुरू हो रही पहली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है. यह वंदे भारत ट्रेन पहली बार पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | ट्रेवल - 29 May 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य असम को जाने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पीएम ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है. यह ट्रेन असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी चलेगी. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया. 

 नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन: PM

हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं. नॉर्थ ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है. दूसरा ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है. 

PM ने गिनाई 9 साल की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते 9 साल भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं, नए भारत के निर्माण के रहे हैं. कल ही देश को आज़ाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है. ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है.

रेल मंत्री ने की तारीफ 

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम के हरी झंडी दिखाने से पहले कहा, आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि आज पीएम गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच  वंदे-भारत को हरी झंडी दिखाएंगे. आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी. पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए. 

असम के लिए गौरव का क्षण: CM सरमा

असम से शुरू हो रही पहली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है. यह वंदे भारत ट्रेन पहली बार पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी. इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement