Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

यूपी बोर्ड की 12वीं का पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाई, मास्टरमाइंड समेत 10 गिरफ्तार

यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में एसटीएफ की त्वरित कार्रवाई जारी है. इस पूरे मामले में बलिया पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 02 April 2022

यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में एसटीएफ की त्वरित कार्रवाई जारी है. पेपर लीक मामले में पुलिस ने शनिवार को भीमपुरा कॉलेज के प्राचार्य आनंद चौहान उर्फ ​​मुलायम समेत 10 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.  इस पूरे मामले में बलिया पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी. इससे पहले डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें:-कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मचाएगा तबाही, WHO ने जाहिर की चेतावनी

आपको बता दें कि बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर होना था. लेकिन परीक्षा से पहले दोपहर करीब 12 बजे बलिया में पेपर लीक हो गया. जिसके बाद 24 जिलों में परीक्षाएं रद्द कर दी गईं. अब इन जिलों में 13 अप्रैल को फिर से अंग्रेजी की परीक्षा होगी. 

ये भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया में हुआ बड़ा हादसा, दो विमानों में हुई जोरदार टक्कर

इस बैठक में उन्होंने सभी 24 जिलों के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रासुका के तहत दोषी पाए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. 

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement