Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

FIIs Buying: ढहते मार्केट में ₹5673 करोड़ की शॉपिंग, विदेशी निवेशकों ने लगातार 16वें दिन की ताबड़तोड़ खरीदारी

नई दिल्ली, November 24, 2026: FIIs Buying: ढहते मार्केट में ₹5673 करोड़ की शॉपिंग, विदेशी निवेशकों ने लगातार 16वें दिन की ताबड़तोड़ खरीदारी। विदेशी निवेशकों को भारतीय मार्केट काफी लुभा रहा है। न्यूज…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: FIIs Buying: ढहते मार्केट में ₹5673 करोड़ की शॉपिंग, विदेशी निवेशकों ने लगातार 16वें दिन की ताबड़तोड़ खरीदारी।

विदेशी निवेशकों को भारतीय मार्केट काफी लुभा रहा है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने नवंबर में अब तक उभरते बाजारों में सबसे अधिक भारतीय मार्केट में विदेशी निवेशकों ने पैसे डाले। एशिया में मलेशिया और फिलीपींस में भी FIIs ने कुछ खरीदारी की तो दूसरी तरफ ताइवान के मार्केट से सबसे अधिक निकासी की और फिर दक्षिण कोरिया से।

विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी के बावजूद मुनाफावसूली का दबाव मार्केट पर भारी पड़ गया और मार्केट में हाहाकार मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में करीब पांच महीने में इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट आई। लगातार दो कारोबारी दिन 1-1% से अधिक ऊपर चढ़ने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक फिसल गए।

सोमवार को सेंसेक्स 1483.72 प्वाइंट्स यानी 1.77% की गिरावट के साथ 82,435.99 और निफ्टी भी 450.95 प्वाइंट्स यानी 1.75% की फिसलन के साथ 25,349.65 पर बंद हुआ था। डे-हाई से तो सेंसेक्स 2267.08 प्वाइंट्स टूटकर 82,395.88 और निफ्टी 648.75 प्वाइंट्स फिसलकर 25,343.85 तक आ गया था।

इस गिरावट से पहले नवंबर में सेंसेक्स और निफ्टी 11-11% मजबूत हुए थे, जोकि अप्रैल 2020 के बाद सबसे अधिक और 2009 के बाद सबसे अच्छा नवंबर था। इस तेजी में निफ्टी के 42 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे और सबसे अधिक तेजी मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में रही।

एक कारोबारी दिन पहले 23 नवंबर को फाइनेंशियल स्टॉक्स की बिकवाली ने मार्केट पर दबाव बनाया। निफ्टी बैंक 2,049.85 प्वाइंट्स टूटकर 62,585.35 पर बंद हुआ था। सोमवार को इसके सभी 14 शेयर लाल रहे। सबसे अधिक गिरावट यूनियन बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक में रही।

Prakash Gurpurb पर आज शेयर मार्केट बंद; लेकिन क्रूड, सोने-चांदी की होगी ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग

Nvidia की चमक बिखरी एशियाई बाजारों में, Samsung-SK Hynix के दम पर दक्षिण कोरियाई बाजार में बहार, लेकिन इस बात ने किया परेशान

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार , स्टॉक मार्केट न्यूज़ , बिजनेस न्यूज़ , पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement