Story Content
New Delhi, November 9, 2026: Muhurat Trading Diwali 2026: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई छलांग, दिवाली के दिन मार्केट में तेजी.
The source note says: फोटो वीडियो शहर चुनें ई- पेपर साइन इन होम राज्य देश दिवाली ग्रीटिंग बनाएं खुशियों के पल क्रिकेट पंडित जी से चैट मनोरंजन बिजनेस करियर विदेश धर्म लाइफस्टाइल GRAP चेक गेम्स खेलें Live Cricket Score ऑटो काम की बात गैजेट्स राशिफल राशिफल 2027 Shiv Chalisa एक्सप्लेनर्स वीडियो वायरल ओपिनियन फोटो Muhurat Trading Diwali 2026: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई छलांग, दिवाली के दिन मार्केट में तेजी Nov 08, 2026 02:46 pm IST By Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें
The source note says: Muhurat Trading: दिवाली के दिन भी घरेलू शेयर बाजारों में रौनक है। Muhurat Trading Diwali 2026: दिवाली के दिन आज मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरूआत हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज दिवाली के दिन बढ़त के साथ 81,299.34 अंक पर खुला है। वहीं, निफ्टी 25,070.45 के ऊपर ओपन हुआ है। बता दें, दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार एक घंटे के लिए स्पेशल सेशन आयोज करता है।
The source note says: पिछले 8 मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। आज भी मार्केट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
The source note says: सेंसेक्स में आज सनफार्मा, टाटा स्टील के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, अडानी पोर्ट्स, मारुति, बीईएल, पावरग्रिड के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। ट्रेंट, इंफोसिस, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
The source note says: वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मजबूत हुई निवेशक धारणा के बीच सेंसेक्स 1,718 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी फिर से 25,000 अंक के पार पहुंच गया।
The source note says: विश्लेषकों के मुताबिक, दूसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजों और रुपये में मजबूती से भी बाजार की धारणा को समर्थन मिला। इसके साथ ही शेयर बाजार में दिवाली का त्योहारी उत्साह भी बना हुआ है।
The source note says: बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,718.01 अंक यानी 2.17 प्रतिशत चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 81,028.02 अंक पर बंद हुआ।
The source note says: एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 493.75 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर 25,030.35 अंक पर बंद हुआ। यह निफ्टी का नौ महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है।
The source note says: सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 6.15 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी ने एक दिन पहले कहा था कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये रहा। वाहन कारोबार में मजबूत राजस्व वृद्धि से कंपनी के लाभ को समर्थन मिला।
The source note says: (डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
The source note says: लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , टेक , ऑटो , करियर , और राशिफल , पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics
Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play
Source: Instafeed Desk.
Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.