Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

UP में अभी नहीं खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज, जारी किए गए आदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सभी शिक्षण संस्थानों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. यूपी में अब 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 22 January 2022

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सभी शिक्षण संस्थानों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. यूपी में अब 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. राज्य में जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए 16 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए, जिसके बाद स्थिति की समीक्षा की गई और शिक्षण संस्थानों को बंद करने की अवधि 23 जनवरी तक बढ़ा दी गई.

ये भी पढ़ें:- UP: मथुरा में मालगाड़ी के 16 डिब्बे पलटे, मौके पर पहुंचे अधिकारी

अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद स्कूल-कॉलेज को 30 जनवरी 2022 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. हालांकि शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का आदेश दिया गया है. प्रशासन के निर्देश राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होंगे.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement