Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: TATA विवाद में जिमी टाटा की एंट्री: भाई नोएल से अलग राह, चंद्रशेखरन और RBI के फैसले पर लगाई मुहर।
फोकस विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें Hindi News business biz TATA विवाद में जिमी टाटा की एंट्री: भाई नोएल से अलग राह, चंद्रशेखरन और RBI के फैसले पर लगाई मुहर By Kashid Hussain Edited By: Kashid Hussain Published: Mon, 16 Nov 2026 08:57 AM (IST) रतन टाटा के छोटे भाई जिमी नवल टाटा ने टाटा ग्रुप में चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ...और पढ़ें
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रतन टाटा के छोटे भाई और सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के सबसे लंबे समय तक ट्रस्टी रहे जिमी नवल टाटा ने टाटा ग्रुप में चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जिमी ने टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्ति को सपोर्ट किया है। साथ ही, जिमी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस रुख का भी समर्थन किया है कि ग्रुप की होल्डिंग कंपनी यानी टाटा संस को 'अपर-लेयर' नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) पर लागू होने वाली लिस्टिंग शर्तों का पालन करना चाहिए। जबकि उनके भाई नोएल टाटा का रुख इन दोनों ही पक्षों में जिमी के उलट है। नोएल टाटा संस की लिस्टिंग नहीं चाहते। साथ ही वे चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल का भी विरोध कर चुके हैं।
85 वर्षीय जिमी, जो पुणे में एक शांत और निजी जीवन जीते हैं और जिन्होंने टाटा ट्रस्ट्स की बैठकों में शायद ही कभी हिस्सा लिया हो या वोट दिया हो, उन्होंने एक साथी ट्रस्टी के साथ हुई बातचीत में ये विचार रखे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स के कामकाज और गवर्नेंस को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं।
जिमी टाटा और जहांगीर जहांगीर (जो पुणे में रहते हैं) टाटा ट्रस्ट के सबसे शांत और कम चर्चा में रहने वाले ट्रस्टी रहे हैं। टाटा ग्रुप के नियंत्रण को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने अब तक अपनी कोई राय नहीं दी है। जिमी टाटा 1989 से सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। वे इसके तीन 'स्थायी ट्रस्टियों' में से एक हैं। बाकी दो स्थायी ट्रस्टी नोएल टाटा और जहांगीर जहांगीर हैं।
जिमी 'बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन' और 'सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट' के भी ट्रस्टी हैं। ये दोनों, टाटा ट्रस्ट्स के अंतर्गत आने वाले कई चैरिटेबल ट्रस्टों का हिस्सा हैं। नोएल टाटा के बाद, जिमी टाटा 'टाटा संस' के दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं। उनके पास कंपनी के 0.81% शेयर (यानी 3,262 शेयर) हैं। इन्वेस्टमेंट बैंकरों के अनुमानों के आधार पर, इन शेयरों की कीमत 7,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
जिमी टाटा ने अपनी राय ऐसे समय पर जाहिर की है, जब टाटा ग्रुप कंट्रोल को लेकर चल रहे विवाद से जूझ रहा है। इस विवाद में 'टाटा संस' का बोर्ड और 'टाटा ट्रस्ट्स' (जो टाटा संस का सबसे बड़ा शेयरधारक है) के चेयरमैन नोएल टाटा, कई मुद्दों को लेकर आमने-सामने हैं।
वैसे तो जिमी टाटा बैठकों में शामिल होने और उनमें वोट देने से दूर रहते हैं, लेकिन वे ट्रस्टियों और बोर्ड के सदस्यों के साथ पत्राचार करते रहे हैं। वे कई मुद्दों पर अपनी राय बहुत विस्तार से इन पत्रों के जरिए साझा करते रहे हैं।
ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की उम्मीद, गिफ्ट निफ्टी में शानदार तेजी; मीशो-हीरो मोटर्स समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.