Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

"कोव‍िड मैं तुमसे नफरत करती हूं...मैं अपने बच्चों को मिस कर रही हूं"- करीना कपूर का बुरा हाल

कोरोना वायरस ने एक बार फिर भारत में दस्तक दे दी है और इस बार बॉलीवुड के कई सितारें इसकी चपेट में आ गए हैं. आपको बता दें करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर समेत कई अन्य सेलेब्रिटिज़ कोविड 19 से संक्रमित हो गए हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By Rishibha Rani | मनोरंजन - 18 December 2021

कोरोना वायरस ने एक बार फिर भारत में दस्तक दे दी है और इस बार बॉलीवुड के कई सितारें इसकी चपेट में आ गए हैं. आपको बता दें करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर समेत कई अन्य सेलेब्रिटिज़ कोविड 19 से संक्रमित हो गए हैं. क्वारन्टीन के टॉर्चर से तो आप सभी वाकिफ होंगे इसी टॉर्चर से अभी करीना कपूर खान झूझ रही हैं. कोरोना पॉजीटिव होने के कारण करीना ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इसी बीच वें अपने दोनों बच्चों को बेहद मिस कर रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा-  'कोव‍िड मैं तुमसे नफरत करती हूं...मैं अपने बच्चों को मिस कर रही हूं, पर जल्द ही इस वायरस से निपट लूंगी.' 


10 महीने के जेह और 5 साल के तैमूर फिलहाल अपने पापा और नानी के साथ रह रहे हैं. दोनों बच्चों को करीना बेहद मिस कर रही हैं. कुछ दिनों पहले भी करीना ने एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें वो अपने पति से सोशल डिस्टेंस मैनटेन कर मिलती हुई नज़र आ रही थी. दरअसल सैफ अली खान अपने घर के सामने वाली टेरिस पर खड़े कॉफी पी रहे थे. दूर से वो करीना संग कॉफी डेट एंजॉय कर रहे थे. पोस्ट में करीना कपूर ने लिखा- ओके तो हम लोग आज भी कोरोना के समय में एक दूसरे के प्यार में हैं. इसे बिल्कुल ना भूलें. ये छुपा हुआ है. 

ये भी पढ़ें-निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़की प्रियंका चोपड़ा


मलाइका अरोड़ा भी झेल चुकीं क्वारन्टीन का टॉर्चर

जिस दौर से करीना इस वक्त गुज़र रही हैं बॉलीवुड की मलाइका अरोड़ा भी दूसरी लहर के दौरान ये झेल चुकीं हैं. मलाइका भी तस्वीरों के ज़रिए अपना हाल बयां करती थी. क्वारनटीन में रहकर वे अपने बेटे अरहान खान और अपने पेट डॉग को बहुत मिस कर रही थी.  अच्छी बात ये है कि इस बार मलाइका की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन उनकी बहन अमृता अरोड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव है. हालांकि अमृता भी अब खुद को आइसोलेट कर चुकी हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हैं.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement