Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शहनाज़ गिल के पिता पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने की फायरिंग

शहनाज़ के पिता संतोख सिंह सुख पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है. संतोख सिंह सुख 25 दिसंबर को अमृतसर से ब्यास जा रहे थे बीच में एक ढाबे पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने आकर उनपर फायरिंग कर दी.

Advertisement
Instafeed.org

By Rishibha Rani | मनोरंजन - 28 December 2021

शहनाज़ गिल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब शहनाज़ के पिता संतोख सिंह सुख पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है. सिद्धार्थ के निधन के बाद खुद को संभातले हुए बड़ी मुशकिल से शहनाज ने अपनी नॉर्मल लाइफ में लौटना शुरू किया था और अपने करिरय पर पूरी तरह फोकस्ड हुई थी कि अब उनके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया. 

अज्ञात युवकों ने की फायरिंग

दरअसल शहनाज़ के पिता संतोख सिंह सुख 25 दिसंबर को अमृतसर से ब्यास जा रहे थे बीच में एक ढाबे पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने आकर उनपर फायरिंग कर दी.

शहनाज़ के पिता संतोख सिंह सुख का कहना है- वो वॉशरूम जाने के लिए रास्ते में एक ढाबे पर रूके थे. इस दौरान अचानक से उनके पास एक बाइक आई और बाइक सवार युवकों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. शहनाज़ के पिता के साथ उनके बाउंसर भी थे. फायरिंग होते देख शहनाज़ के पिता को बचाने के लिए बाउंसर करीब आए इतने में बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए. 

राहत की बात

राहत की बात ये रही कि इस हमले से शहनाज़ के पिता बाल-बाल बच गए. उनका कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहनाज़ के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है और वो लोग जल्द ही इस मामले में जांच करेंगे. आपको बता दें कि शहनाज़ के पिता संतोख सुख सिंह ने  हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की है.

ये भी पढ़ें- PKL 2021-22: हाई-वोल्टेज मैच में भिड़ेंगे पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन 


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement