Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पेरेंटिंग टाइम एंजॉय करेंगे दीपिका रणवीर, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस से बड़ी खुशखबरी शेयर की है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 15 April 2024

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस से बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दीपिका और रणवीर का एक नया जीवन शुरू हो रहा है, जिसमें वह अब पैरंट्स बनने वाले हैं और उनकी इस खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने गुड न्यूज़ को शेयर किया है। इस खुशखबरी को देखने के बाद से फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कपल को बधाइयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं जब से यह खबर वायरल हुई है, तब से बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार दोनों कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।


कृति ने पहले दी बधाइयां

बता दें कि बधाई देने वालों में सबसे आगे कृति सेनन का नाम है उन्होंने लिखा है कि, आप दोनों को बधाई। इसके साथ ही उन्होंने गले लगने वाला और दिल का इमोजी भी शेयर किया है। देखा जाए तो अब कपल के जीवन में बड़ी खुशी आई है, घर में बच्चों की किलकारी एक शानदार अनुभव होता है। इस समय बहुत सी अभिनेत्रियां है जो अपने पेरेंटिंग टाइम को इंजॉय कर रही हैं। 

अवॉर्ड फंक्शन में उड़ी खबर

दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट के जरिए हर किसी के साथ यह खुशखबरी शेयर की है और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी अपने पोस्ट के साथ लगाया है। यह खबर हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सामने आई थी, जब एक्ट्रेस को साड़ी में देखने के बाद फैंस उनके बेबी बंप दिखने का जिक्र कर रहे थे। वही, अब एक्ट्रेस ने भी इन सभी कयासों को सच करार दिया है और इसके बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी काफी चर्चा में है।

कब हुई थी दोनों की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बात करें तो दोनों की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। इस दिन दोनों कपल ने 7 फेरे लेने के साथ ही एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। इतना ही नहीं दोनों ने दो अलग-अलग रीति-रिवाज के साथ इटली में शादी की थी।वहीं, अब रणवीर और दीपिका शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll