Story Content
New Delhi, November 8, 2026: तीसरे दिन भी 50 करोड़ के पार रामायण, तोड़ा दंगल-धुरंधर समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड.
The source note says: रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-3 Source : Social Media/X नितेश तिवारी की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दंगल देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसने तीसरे दिन भी बंपर कलेक्शन किया. दिवाली की छुट्टी और वीकेंड का फिल्म का पूरा फायदा मिलता दिखा. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इसकी कमाई में 25% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी और उससे कहीं ज्यादा उछाल भी मिली है.
The source note says: 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले शनिवार को अच्छा खासा बिजनेस किया. इसे दर्शकों ही नहीं क्रिटिक्स की तारीफ का कमाई के मामले में पूरा फायदा भी मिलता दिखा. पहले दिन के बाद तीसरे दिन इसने एक बार फिर से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे दिन के मुकाबले शनिवार को इसकी कमाई में 45.3% की उछाल दर्ज की गई. ऐसे में चलिए बताते हैं इसका शनिवार का कलेक्शन...
The source note says: सैकनिल्क के अनुसार, 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ का बिजनेस किया था. - जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 48.05 करोड़ का कारोबार किया था. - इसी के साथ ही इसने शनिवार को तीसरे दिन रात 10.30 बजे तक 69.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. - इस पर 40.3% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जबकि फिल्म को 23,647 शोज भी मिले. - फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन भी 218.25 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ हो चुका है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.
The source note says: यह भी पढ़ें: 'रामायण' से रवि दुबे का बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड स्टार्ट, 5 बड़े धुरंधरों का तोड़ा रिकॉर्ड
The source note says: 'रामायण' ने तीसरे दिन तोड़ा 'दंगल' समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड
The source note says: इसके साथ ही 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की कमाई का 'दंगल' समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसमें 'दंगल' समेत 5 बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए फिल्मों की लिस्ट...
The source note says: 1. बाहुबली 2- 46.50 करोड़ 2. धुरंधर- 43 करोड़ 3. दंगल- 41.34 करोड़ 4. टाइगर 3- 43.50 करोड़ 5. बॉर्डर 2- 54.50 करोड़
The source note says: बहरहाल, अगर 'रामायण' के बारे में बात की जाए तो इस साल 2026 में दिवाली के मौके पर इसे 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. ये बॉलीवुड की 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म रही. इसने 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इसी के साथ ही ये रणबीर कपूर की भी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने दो दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, तीसरे दिन इसने बपंर कलेक्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 350 करोड़ से ज्यादा 378.50 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.
The source note says: राहुल यादव ABP Live में सीनियर कॉपी एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क संभालते हैं. उन्हें डिजिटल और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 साल से ज्यादा का अनुभव है. साउथ सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा पर उनकी मजबूत पकड़ और गहरी समझ है. वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, फिल्मों और कलाकारों से जुड़ी खबरों की खास कवरेज करते हैं. एबीपी से पहले राहुल 'राजस्थान पत्रिका', 'दैनिक भास्कर', 'जनसत्ता' और 'न्यूज़18 हिंदी' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया घरानों में काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से जनसंचार में एमए (MA in Mass Communication) किया है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.