Story Content
New Delhi, November 10, 2026: Moradabad News: आज न्यूरो एंडोक्राइन कैंसर डे, बचाव को शराब-धूम्रपान से भी बनाएं दूरी.
The source note says: न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का ट्यूमर अपना आकार बढ़ा रहा है। जेनेटिक कारणों के साथ ही अधिक शराब पीने, धूम्रपान और जीवनशैली से जुड़ी बड़ी गड़बड़ियां मुख्य तौर से इसका कारण बन रही हैं।
The source note says: मुरादाबाद। विशेषज्ञों के अनुसार, न्यूरोएंडोक्राइन कोशिकाएं पूरे शरीर में पाई जाती हैं इसलिए यह कैंसर शरीर में कहीं भी हो सकता है, लेकिन यह मुख्य रूप से निम्नलिखित अंगों में सबसे अधिक पाचन तंत्र में विकसित होता है। इसमें छोटी आंत, मलाशय (रेक्टम), अपेंडिक्स और पेट शामिल हैं। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का दूसरा सबसे आम स्थान फेफड़े हैं। इसे फेफड़ों का कार्सिनॉइड ट्यूमर कहा जाता है)। अग्नाशयी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर भी काफी आम है। विशेषज्ञों के मुताबिक जब यह कैंसर शरीर के अन्य भागों में फैलता है (मेटास्टेसिस होता है), तो यह सबसे अधिक लिवर (यकृत) में फैलता है। यह लिम्फ नोड्स और हड्डियों में भी फैल सकता है।
The source note says: न्यूरोएंडोक्राइन कोशिकाएं शरीर में पाई जाने वाली विशेष कोशिकाएं होती हैं जिनमें तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) और हार्मोन-उत्पादक (एंडोक्राइन) कोशिकाओं-दोनों के गुण पाए जाते हैं। ये कोशिकाएं तंत्रिका तंत्र से संदेश (संकेत) प्राप्त करती हैं और उसके जवाब में हार्मोन या रासायनिक संदेशवाहक स्रावित करती हैं। ये स्रावित हार्मोन रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य भागों में जाकर पाचन, श्वसन क्रिया, रक्तचाव, हृदय गति को नियंत्रित करने समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों को करते हैं।
The source note says: न्यूरो एंडोक्राइन कैंसर के मामले लो ग्रेड और हाई ग्रेड दो श्रेणियों में सामने आ रहे हैं। लो ग्रेड कैंसर में सर्जरी की जाती है और अधिकतर मरीजों में यह पूर्ण रूप से सफल हो रही है, लेकिन, हाई ग्रेड कैंसर में कीमोथेरेपी आदि का प्रयोग किया जा रहा है। हाई ग्रेड कैंसर में जटिलताएं बढ़ने के केस ज्यादा सामने आ रहे हैं।
The source note says: ::तंबाकू से दूरी: किसी भी रूप में तंबाकू या सिगरेट का सेवन न करें, क्योंकि यह फेफड़ों और अन्य अंगों में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के खतरे को बढ़ा सकता है।
The source note says: स्वस्थ वजन बनाए रखें: अपने बॉडी मास इंडेक्स को संतुलित (सामान्यतः 25 से कम) रखें और मोटापे से बचें।
The source note says: :: सक्रिय जीवनशैली: प्रतिदिन शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और नियमित व्यायाम करें।
The source note says: :: संतुलित और पौष्टिक आहार: अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां और फाइबरयुक्त भोजन को शामिल करें। प्रसंस्कृत भोजन (प्रोसेस्ड फूड), लाल मांस का सेवन कम से कम करें।
The source note says: :: आनुवंशिक परामर्श: यदि परिवार में मल्टीपल एंडोक्राइन नियोप्लासिया या वॉन हिप्पेल-लिंडौ सिंड्रोम जैसी आनुवंशिक बीमारियां रही हैं तो डॉक्टर से मिलकर नियमित जांच और स्क्रीनिंग करवाएं।
The source note says: :: चेहरे, गर्दन या ऊपरी छाती पर अचानक अधिक गर्मी महसूस होना।
The source note says: :: सांस लेने में कठिनाई या घरघराहट जो अस्थमा जैसी लग सकती है
The source note says: :: रक्त में शुगर के स्तर का कम या ज्यादा होना (हाइपोग्लाइसीमिया या हाइपरग्लाइसेमिया)
The source note says: :: पेट और आंतों (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) से जुड़े लक्षण: पेट में दर्द या ऐंठन, पेट फूलना, गैस, जी मिचलाना और उल्टी।
The source note says: :: फेफड़ों से जुड़े लक्षण: लगातार खांसी, सीने में दर्द या सांस फूलना।
Source: Instafeed Desk.
Photo: per source. Please credit "Family photos of Infrogmation"., Wikimedia Commons, CC BY-SA 2.5

Comments
Add a Comment:
No comments available.