Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बालेन शाह का भारत दौरा नेपाल के बाक़ी प्रधानमंत्रियों से कितना अलग है?

नई दिल्ली, November 24, 2026: बालेन शाह का भारत दौरा नेपाल के बाक़ी प्रधानमंत्रियों से कितना अलग है?। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खबरें - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: बालेन शाह का भारत दौरा नेपाल के बाक़ी प्रधानमंत्रियों से कितना अलग है?।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी बालेन शाह का भारत दौरा नेपाल के बाक़ी प्रधानमंत्रियों से कितना अलग है? इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images

नेपाल के बाक़ी प्रधानमंत्रियों से बालेन शाह का भारत दौरा कितना अलग है? इस सवाल के जवाब की तलाश में एक और प्रश्न खड़ा होता है कि बालेन शाह बाक़ी प्रधानमंत्रियों की तुलना में कितने अलग हैं.

बालेन शाह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए हैं. शाह जिस पार्टी के ज़रिए सत्ता में आए, उसमें इसी साल चुनाव से ठीक पहले शामिल हुए थे. बालेन शाह किसी आंदोलन से निकले हुए नेता नहीं हैं. वह रैपर से मेयर बने और फिर प्रधानमंत्री.

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी आरएसपी का नेपाल की राजनीति में उभार असाधारण रहा है.

पार्टी की स्थापना जून 2022 में हुई थी और उसी वर्ष नवंबर में हुए अपने पहले राष्ट्रीय चुनाव में उसने प्रतिनिधि सभा की 21 सीटें जीत ली थीं.

ख़ुद बालेन शाह ने भी चुनावी राजनीति में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एंट्री की थी और मई 2022 में काठमांडू के मेयर चुने गए थे. इस वर्ष पांच मार्च को हुए चुनावों में आरएसपी ने प्रतिनिधि सभा की 275 में से 182 सीटें जीत लीं, जिनमें 125 प्रत्यक्ष चुनाव से और 57 समानुपातिक प्रतिनिधित्व के ज़रिए मिलीं.

बालेन शाह भारत के लिए बिल्कुल नए थे. प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने बालेन शाह को तत्काल न्योता दिया, लेकिन उन्होंने कोई गर्मजोशी नहीं दिखाई थी. नेपाल में भारत के राजदूत नए प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई देते थे, लेकिन तत्कालीन राजदूत नवीन श्रीवास्तव ऐसा नहीं कर पाए थे. नेपाली मीडिया में ख़बरें आईं कि बालेन शाह सीधे राजनयिकों से नहीं मिलेंगे.

नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी पार्टियों के शासनकाल में अक्सर ऐसा होता था कि प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ घंटों के भीतर ही विदेशी राजदूतों से मुलाक़ात कर लेते थे. लेकिन बालेन शाह ने इसे बदल दिया.

भारत में नेपाल के राजदूत रहे दीप कुमार उपाध्याय बालेन शाह के इस दौरे को बाक़ी प्रधानमंत्रियों से कितना अलग देखते हैं?

दीप कुमार उपाध्याय कहते हैं, "देखिए, बालेन शाह के बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर कहना आसान नहीं होता है. वो न प्रेस से बात करते हैं, न संसद में बहुत बोलते हैं और यहां तक कि अपने मंत्रियों से भी बहुत नहीं मिलते हैं. ऐसे में वह विदेश नीति के बारे में क्या सोचते हैं, इसे लेकर कुछ अनुमान ही लगाए जा सकते हैं."

दीप कुमार उपाध्याय कहते हैं, "बालेन एक नई पार्टी से चुनाव जीते हैं. कम्युनिस्टों की तरह कोई वैचारिक मजबूरी नहीं है कि भारत और पश्चिम का विरोध करना है. पूर्ण बहुमत वाली सरकार है और जनता का भरोसा अब भी बना हुआ है. ऐसे में भारत को भी इस सरकार से सीधे बात करनी होगी. गठबंधन सरकार वाला विकल्प भारत के पास नहीं होगा कि प्रधानमंत्री से बात नहीं बन रही है, तो जिसके समर्थन से सरकार चल रही है, उससे बात कर लो."

नेपाल के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार काठमांडू पोस्ट के सीनियर जर्नलिस्ट अनिल गिरी बालेन शाह के भारत दौरे को कवर करने आए हैं. अनिल गिरी कहते हैं कि पहले नेपाल के प्रधानमंत्री कमान संभालने के बाद ख़ुद नई दिल्ली आते थे, लेकिन इस बार बालेन शाह निमंत्रण के बाद आए हैं. अनिल गिरी कहते हैं कि मुख्य अंतर यही है.

अनिल गिरी कहते हैं, "बालेन शाह और आरएसपी के साथ भारत को काम करने का अनुभव नहीं है. पहले आरएसपी प्रमुख रवि लामिछाने भारत आए और बीजेपी मुख्यालय में उनका अप्रत्याशित रूप से स्वागत किया गया. इसके बाद बालेन शाह का दौरा हुआ. बालेन शाह बाक़ी प्रधानमंत्रियों की तरह भारत दौरे के लिए किसी जल्दबाज़ी में नहीं थे. उन्होंने पर्याप्त समय लिया, तब आने का फ़ैसला किया."

अनिल गिरी कहते हैं, "बालेन शाह सत्ता में किसी वैचारिक आंदोलन के ज़रिए नहीं आए हैं. नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टियों की तरह चीन को लेकर उनकी कोई वैचारिक सहानुभूति नहीं होगी, लेकिन उनके ऊपर डिलीवर करने का दबाव है."

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement