Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिहार में बड़ा बम धमाका, बड़ी साजिश की आशंका

बिहार के मोतिहारी में एक घर में बनाकर रखे गए दो बम में अचानक धमाका हो गया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक किसी बड़ी साजिश की तैयारी चल रही थी.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 29 March 2022

बिहार के मोतिहारी में एक घर में बनाकर रखे गए दो बम में अचानक धमाका हो गया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक किसी बड़ी साजिश की तैयारी चल रही थी. 


शहर के बीचोबीच धमाका
आपको बता दें कि, बिहार के मोतिहारी में आपराधिक वारदातों का सिलसिला जारी है वहीं आज इसी क्रम में शहर के बीचोबीच धमाका हुआ है. शहर की हृदय स्थली अगरवा मोहल्ले में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. धमाका एक घर में हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए घर में रखे गए दो बम में अचानक धमाका हो गया. 


मोहल्ले में अफरातफरी मच गई
सूत्रों के अनुसार, आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से विकास यादव नाम के अपराधी ने यह बम अपने किराये के घर में रखा था जिसमें धमाका हो गया और पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद विकास यादव घर छोड़कर फरार हो गया. धमाके की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वहां से पांच जिंदा बम और दो जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.
Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement