Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्रिकेटर मैक्सवेल की देसी शादी, मिली हिंदुस्तानी दुल्हनियां

स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी कर ली है. मैक्सवेल और उनकी लेडी लव विनी रमन ने दो साल पहले, 14 मार्च 2020 को सगाई के बंधन में बंधे थे.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 29 March 2022

स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी कर ली है. मैक्सवेल और उनकी लेडी लव विनी रमन ने दो साल पहले, 14 मार्च 2020 को सगाई के बंधन में बंधे थे.



यह भी पढ़ें:ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से नवाजा गया

दोनों 18 मार्च को शादी के अटूट बंधन में बंध गए

आपको बता दें कि, मैक्सवेल और रमन लंबे समय से एक साथ थे. यह दोनों 18 मार्च को शादी के अटूट बंधन में बंध गए. इन दोनों को कोरोना के चलते शादी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. वहीं IPL फ्रेंचाइजी RCB ने भी इस नए शादी शुदा जोड़े को बधाई दी है. वहीं 33 साल के मैक्सवेल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की, जिसमें वो अपनी पत्नी विनी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और दोनों की ऊंगलियों में अंगूठी नजर आ रही है. उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन देते हुए लिखा कि प्यार पूरा होने की तलाश है और मैं आपको साथ पूर्ण महसूस कर रहा हूं (18-03-22). इन्होंने एक अन्य तस्वीर भी साझा की, जिसमें सादी के बाद मैक्सी और विनी एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:यूपी में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत से उजड़ गया परिवार

यहां किया था प्रपोज

मैक्सवेल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था. मैक्सवेल का कहना था कि उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में विनी को प्रपोज किया था. क्योंकि बीच पर प्रपोज करने की उनकी पहली प्लानिंग को पलीता लग चुका था. सूत्रों के अनुसार, मैक्सवेल को साल 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवॉर्ड्स के दौरान विनी रमन के साथ देखा गया था, तब विनी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया था. उन्होंने यह भी बताया कि मैक्सवेल ने उन्हें सबसे पहले प्रपोज किया था.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement