Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Delhi: ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

राजस्थान अलवर के एक युवक ने ट्वीट कर आत्महत्या करने की जानकारी दी. वहीं पुलिस टीम जब यमुना ब्रिज पर पहुंची तो युवक यमुना में कूद गया था. जानिए पूरा मामला.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 14 March 2022

राजस्थानअलवर के एक युवक ने ट्वीट कर आत्महत्या करने की जानकारी दी. जिसके बाद परिवार की सूझबूझ से युवक को सुसाइड करने से रोका गया. बता दें तिमारपुर थाने को सूचना मिली थी कि मनीष दीक्षित नाम का 20 वर्षीय युवक यमुना में कूदकर सुसाइड कर सकता है. इसके तुरंत बाद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लड़के का पता लगाने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ सब इंस्पेक्टर कपिल कुमार को भेजा. पुलिस टीम जब यमुना के सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंची तो युवक यमुना में कूद गया था. इसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से लड़के को बचाया जा सका.

ये भी पढ़ें:- Attack on US Embassy: इराक में अमेरिकी दूतावास पर पर हुआ हमला, दागी गईं 12 मिसाइलें   

उत्तरी जिले के डीसीपी ने बताया कि मनीष दीक्षित अलवर राजस्थान का रहने वाला है. वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बैंगलोर से एलएलबी सेकेंड ईयर का छात्र है. वह अपने दोस्तों के साथ 27 फरवरी को नई दिल्ली क्षेत्र के पहाड़गंज के एक होटल में बिना अपने परिवार को बताए आया था और वहीं रह रहा था. तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में फेल होने के बाद उसने सुसाइड करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें:- Gold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम

नतीजे आने के बाद से ही वह परेशानी से गुजर रहा था. पुलिस पूछताछ के दौरान मोनीश ने बताया कि परीक्षा में फेल होने के बाद वह अपने शिक्षक और परिवार का सामना करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था, इसलिए उसने सुसाइड करने का फैसला किया और इसके लिए उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट भी किया. जिसे उनके परिवार के एक सदस्य ने पढ़ा और उसके बाद दिल्ली पुलिस को भी इसकी सूचना दी.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement