Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भोपाल में बेटी की लव मैरिज से नाराज था पिता, रेप के बाद कर दी हत्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के समसगढ़ जंगल में एक महिला और उसके बेटे का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का पिता था.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 16 November 2021

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के समसगढ़ जंगल में एक महिला और उसके बेटे का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले महिला के साथ रेप किया गया था और इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का पिता था.

ये भी पढ़े:  Delhi में आज से सभी सरकारी शराब के ठेके हो जाएंगे बंद, सिर्फ निजी ठेकों पर होगी बिक्री

रतीबड़ टीआई सुदेश तिवारी ने बातचीत को दौरान बताया कि 2 दिन पहले संसागढ़ के जंगल में एक महिला और एक छोटे बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि शव सीहोर जिले के बिलकिसगंज निवासी महिला का है और जिस लड़की का शव मिला है वह उसका बेटा है. इसी के आधार पर परिजनों से पूछताछ की गई तो पिता को शक हुआ. गहन पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.

ये भी पढ़े:जानें क्यों मनाया जाता है National Press Day, इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

आखिर एक बाप अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?

टीआई सुदेश तिवारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने प्रेम विवाह किया था और उसके बाद रायपुर चला गया. बेटी के घर से भाग जाने के बाद उस पर ताना मारा जाता था और परिवार में समाज में खूब बदनामी होती थी.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement