Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Krishna Janmabhoomi Case: अयोध्या तो है झांकी बा काशी मथुरा बाकी बा ?

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले पर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी. हिन्दू पक्ष की तरफ से इस केस में और समय की मोहलत देने की मांग की गई थी.

Advertisement
Instafeed.org

By Skandita | खबरें - 19 May 2022

Krishna Janmabhoomi Case:  वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले पर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी. हिन्दू पक्ष की तरफ से इस केस में और समय की मोहलत देने की मांग की गई थी. ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को किसी तरह का आदेश न सुनाने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कोर्ट से कल सुनवाई का अनुरोध किया. जबकि यूपी के वकील तुषार मेहता ने जल्द से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया.


अयोध्या तो है झांकी बा काशी मथुरा बाकी बा... अब लगता  है कि कहावत सच हो जाएगी. क्योंकि ज्ञानवापी मस्जिद के वजू में शिवलिंग होने का साक्ष्य मिलने में बाद से  #बाबा मिल गए हैं, ट्रेंड कर रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष कह रहा फुवारा है. मंदिर में नंदी जी अकेले बैठे शिवलिंग का इंतजार कर रहे है. कब तक करेंगे ये फ़िलहाल पता नहीं क्यों विवाद लम्बा चलेगा. तारिख पे तारिख होती रहेंगी। करोड़ो रुपए की बर्बादी होने के बाद पता चलेगा की शिवलिंग है या फुव्वारा.

मस्जिद हटाने की मांग वाले मुकदमे की अनुमति दी

मथुरा में मस्जिद को हटाने की मांग करने वाले एक मुकदमे को उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने अनुमति दी है, जिसे "कृष्ण जन्मभूमि" या भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर बनाया गया है. 17वीं सदी की शाही ईदगाह मस्जिद को कटरा केशव देव मंदिर से हटाने की मांग करने वाले हिंदू संगठनों के कई मुकदमों में से एक मुकदमा है, जिसमें दावा किया गया है कि मस्जिद भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर बनाई गई है. 

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement