Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत में हुई 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तड़के बड़ा हादसा हो गया. यहां हाईवे पर एक बस और पिकअप पलट गई.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 28 June 2021

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तड़के बड़ा हादसा हो गया. यहां हाईवे पर एक बस और पिकअप पलट गई. हादसे में अब तक 5 की मौत हो चुकी है. जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

बता दें कि हादसा मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में स्थित लखनऊ हाईवे पर हुआ. यहां एक डबल डेकर बस ने आगे जा रहे पिकअप को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट कर पलट गए. हादसे में अब तक 5 की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो चुके हैं. इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पिकअप में सवार एक चश्मदीद बलराम ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी करता है और वहां से अपने साथियों के साथ पीलीभीत अपने घर आ रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने रास्ते में पिकअप को रोकने का इशारा किया था और जैसे ही पिकअप की रफ्तार कम हुई पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी जिससे वाहन पलट गया. वहीं इस हादसे में उनके तीन साथी आशीष, सुरेश और नन्हे की मौत हो गई है.

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्रेन के जरिए राहत कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. एसपी सिटी अमित आनंद के मुताबिक मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर बस और पिकअप के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement