Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

J&K: डोडा से थथरी जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

सुई गोवारी इलाके में बस गिरने के बाद उसमें सवार लोगों में से 8 लोगों की मोके पर ही मौत हो गई और 12 लोग बहुत बुरी तरीके से जख्मी हो गए.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खबरें - 28 October 2021

जम्मू कश्मीर से एक बड़े हादसा होने की खबर आई है. वहां के डोडा जिले में एक मिनी बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी. सुई गोवारी इलाके में बस गिरने के बाद उसमें सवार लोगों में से 8 लोगों की मोके पर ही मौत हो गई और 12 लोग बहुत बुरी तरीके से जख्मी हो गए.

 ये भी पढ़ें :-Dengue: गलती से भी न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज, ये हैं बचाव के तरीके

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस डोडा से थथरी की ओर जा रही थी. जख्मी लोगों को जान अस्पताल ले जाया जा रहा था तब कुछ ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे के बाद बताया कि अभी मौत का आकड़ा ज्यादा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें :- Haryana: झज्जर में किसान आंदोलन में शामिल महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जम्मू कश्मीर के इस दुर्घटना पर शोक जताया है. उन्होंने "प्रधानमंत्री राहत कोष" के तरफ से जितने भी लोगों की मौत हुई है उन सबके परिजनों को दो-दो लाख रुपए ओर जख्मी लोगों के परिजनों को 50 हज़ार की मदद राशि देने की घोषणा की है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement