Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद का नाम संस्कृत में क्यों ?

काशी विश्वनाथ मंदिर में एक नंदी है जिसका मुंह ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ है और ऐसा माना जाता है कि इस मस्जिद में पहले भगवान शिव का मंदिर हुआ करता था

Advertisement
Instafeed.org

By Skandita | खबरें - 19 May 2022

Gyanvapi Masjid:  ज्ञानवापी मस्जिद विवाद कई दिनों से सुर्ख़ियों में है. कुछ लोग वहां शिवलिंग मिल जाने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग उसे फुव्वारा बता रहे हैं.. लेकिन इस बीच सभी ये जानना चाहते हैं की मस्जिद का नाम ज्ञानवापी क्यों है ? यह दो शब्दों से मिलकर बना है ज्ञानवापी शब्द ज्ञान और वापी से बना है, जिसमें ज्ञान का मतलब तो आप जानते ही होंगे और वापी का मतलब तालाब से है. इसका पूरा मतलव ज्ञान का कुआं है. मस्जिद में तालाब को लेकर कई तरह के तथ्य बताए जाते हैं.

ऐसा कहा जाता है कि यहां पहले एक तालाब हुआ करता था जिसे ज्ञान का तालाब कहा जाता था इसलिए इसका नाम ज्ञानवापी पड़ा है. अब इस बात का दावा किया जाता है कि मस्जिद के अंदर वह तालाब है जिससे इसका नाम ज्ञानवापी पड़ा है और इस तालाब को लेकर भी कई लोग कई कहानियां बताते हैं.

यह भी पढ़ें : Gyanvapi Masjid News: अयोध्या तो है झांकी बा काशी मथुरा बाकी बा ?

बता दें इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में एक नंदी है जिसका मुंह ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ है और ऐसा माना जाता है कि इस मस्जिद में पहले भगवान शिव का मंदिर हुआ करता था साथ ही कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इसका जिक्र पुराणों में भी है और पुराणों में जिन 6 वापियाँ यानी तालाब का जिक्र किया गया है उनमें ज्ञानवापी भी शामिल है. लिंग पुराण में कहा गया है कि विश्वनाथ मंदिर के पास एक तालाब है जिसका पानी पीने से पाप दूर होते हैं और इसके अलावा स्कंद पुराण के कहा जाता है कि इस तालाब से पानी पीने पर ज्ञान की वृद्धि होती है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement