Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Lalitpur Rape Case: पुलिस ने एसएचओ को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म का था आरोप

ललितपुर में रक्षक ही भक्षक बन गया है. रेप के मामले में फरार चल रहे ललितपुर के एसएचओ को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 04 May 2022

ललितपुर से इस वक्त की ऐसी खबर सामने आ रही है. जहां रक्षक ही भक्षक बन बैठे है. मानवता को शर्मसार करते हुए पीड़िता के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया. ललितपुर के थाना प्रभारी ने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देते हुए बलात्कार किया.

यह भी पढ़ें:कोर्ट से बेल मिलने के बावजूद भी जेल में रहेंगे नवनीत राणा और रवि राणा

लड़की को भोपाल ले गए आरोपी

आपको बता दें कि, ललितपुर जिले में सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने आई 13 साल की किशोरी के साथ थानाध्यक्ष ने दुष्कर्म जैसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी पुलिस अफसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. थाने के अन्य सभी पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था. वहीं लड़की की मां का आरोप है कि 22 अप्रैल को चार लोग उनकी बेटी को भोपाल ले गए थे. जहां उन्होंने तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे पाली थाने के बाहर छोड़कर भाग गए. लड़की जब 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराने थाने गई तो थानाध्यक्ष ने भी उसके साथ बलात्कार किया. बाद में लड़की ने स्वैच्छिक संस्था चाइल्डलाइन पहुंचकर काउंसलिंग के दौरान पूरी घटना बताई.

यह भी पढ़ें:Weather: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, झूमकर बरसे बदरा

फरार था आरोपी एसएचओ

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी एसएचओ फरार चल रहा था. वहीं एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने कहा है कि पूर्व एसएचओ की तलाश में आज कौशांबी, प्रयागराज और बांदा में छापेमारी की गई थी. आरोपी एसएचओ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. सुबह वह बांदा में था और उसके बाद चित्रकूट आया. इसके बाद फिर कौशांबी होते हुए वह शाम को प्रयागराज पहुंचा. इसके बाद आरोपी एसएचओ की गिरफ्तारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास से की गई.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement