Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

LPG: गोवा सरकार ने किया ऐलान, सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे फ्री

गोवा सरकार ने राज्य की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस बात की घोषणा की.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 29 March 2022

गोवा सरकार ने राज्य की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. नई कैबिनेट की पहली बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए, गोवा सरकार ने कहा है कि वह राज्य के हर परिवार को तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में मुहैया कराएगी, जैसा भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की. आपको बता दें कि प्रमोद सावंत की कैबिनेट में मुख्यमंत्री और आठ अन्य मंत्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Bank Holidays List: अप्रैल में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार शाम एक ट्वीट में कहा, 'मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की. कैबिनेट ने भाजपा के घोषणापत्र में किए वादे के मुताबिक नए वित्तीय वर्ष से तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है. उन्होंने वादा किया था कि अगर पार्टी यानी बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य के हर परिवार को हर साल तीन-तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement