Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पाकिस्तान में टीवी एंकर की मौत: पति पर क़त्ल का आरोप, लेकिन महिला के परिवार का केस वापस लेने का फ़ैसला

नई दिल्ली, November 10, 2026: पाकिस्तान में टीवी एंकर की मौत: पति पर क़त्ल का आरोप, लेकिन महिला के परिवार का केस वापस लेने का फ़ैसला। साइन इन BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें होम पेज देखिए सुनिए…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 10 November 2026

नई दिल्ली, November 10, 2026: पाकिस्तान में टीवी एंकर की मौत: पति पर क़त्ल का आरोप, लेकिन महिला के परिवार का केस वापस लेने का फ़ैसला।

साइन इन BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें होम पेज देखिए सुनिए मेरी ख़बरें सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी पाकिस्तान में टीवी एंकर की मौत: पति पर क़त्ल का आरोप, लेकिन महिला के परिवार का केस वापस लेने का फ़ैसला इमेज स्रोत, YOUTUBE/@Rabiya Ahsan Official

लोड हो रहा है लोड हो रहा है पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में एंकर राबिया अहसान की मौत के बाद उनके पति को दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है. हालांकि, राबिया के परिवार ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज हत्या का मामला वापस लेने का फ़ैसला किया है. जबकि पहले राबिया के ही भाई की शिकायत पर इसे हत्या के केस के तौर पर दर्ज किया गया था.

पुलिस के मुताबिक़, 8 नवंबर को रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाक़े में राबिया अहसान का शव उनके घर से मिला था. उनकी गर्दन के निचले हिस्से में गोली लगी थी.

राबिया अहसान के भाई की शिकायत पर उनके पति के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक़, उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया था. पुलिस ने घर के एक कमरे से पिस्तौल भी बरामद की थी.

पंजाब की सूचना मंत्री अज़मा बुखारी ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान राबिया अहसान के पति ने पुलिस को बताया था कि पिस्तौल से गोली ग़लती से चल गई थी.

वहीं, पुलिस ने इस मामले में हुए गिरफ़्तार राबिया अहसान के पति को सोमवार को संबंधित अदालत में पेश किया. पुलिस ने अदालत से उन्हें हिरासत में रखने की मांग की थी. अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत मंज़ूर कर दी है.

इस बीच, राबिया अहसान की नमाज़-ए-जनाज़ा जामिया मस्जिद गुलशनाबाद में अदा की गई.

राबिया अहसान के भाई ख़ुर्रम अहमद शिकायतकर्ता हैं, हालांकि अब उन्होंने बीबीसी को बताया कि उनके परिवार ने मामला वापस लेने का फ़ैसला किया है.

उन्होंने कहा कि वह, उनकी मां और बहन इस बात से सहमत हैं कि राबिया की मौत एक हादसा थी.

आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

ख़ुर्रम ने बताया कि घटना के समय वह ख़ुद वहां मौजूद नहीं थे. हालांकि, उनकी मां और बहन उसी घर में मौजूद थीं.

उन्होंने कहा कि घर में काम करने वाला व्यक्ति भी उस कमरे में मौजूद था.

ख़ुर्रम अहमद ने बताया, "अभियुक्त ने मुझे बताया कि वह अलमारी से कपड़े निकाल रहा था. वहां एक पिस्तौल रखी हुई थी और उसे अपने हाथ में पकड़े हुए था. तभी अचानक गोली चल गई, जो राबिया की गर्दन के पास लगी और उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई."

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह वहां पहुंचे, तो उनकी मां और बहन ने उन्हें बताया, "घटना से पहले पति-पत्नी दोनों कमरे में गए थे. इससे पहले वह उनके साथ आंगन में थे और दोनों के बीच कोई झगड़ा होता हुआ दिखाई नहीं दिया था."

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement