Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट में पेश न होने के कारण यह कार्रवाई की गई। जानें पूरा मामला।

Advertisement
Instafeed.org

By Shraddha Singh | Delhi, Delhi | खबरें - 07 February 2025

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। लुधियाना की एक अदालत ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

क्यों जारी हुआ सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट?

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें फेक रिजिका कॉइन में निवेश करने का झांसा दिया गया था। इस मामले में सोनू सूद को कोर्ट में गवाही के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

कोर्ट के आदेश में कहा गया, "सोनू सूद को समन या वारंट भेजा गया था, लेकिन उन्होंने अदालत में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। वे समन से बचने के लिए फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी आवश्यक है। अतः आदेश दिया जाता है कि उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।"

अब तक सोनू सूद या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वर्क फ्रंट पर सोनू सूद

फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में सोनू सूद फिल्म फतेह में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशन में भी डेब्यू किया। फतेह में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में थे। ज़ी स्टूडियोज़ और शक्ति सागर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर से टकराई। फतेह ने अब तक 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.