Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रेलवे ट्रैक पर हुआ दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में तीन दोस्तों ने गंवाई जान

एक वाकया तमिलनाडु से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में तीन दोस्तों की जान चली गई.जानिए पूरा मामला.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 10 April 2022

आजकल सबसे सिर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने का भूत सवार है. जिसे देखो रील्स बनाने को लेकर पागल हुआ है. इस चक्कर में कई युवक खतरनाक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देते हैं. हालांकि, ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा ही एक वाकया तमिलनाडु से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में तीन दोस्तों की जान चली गई.

यह भी पढ़ें:UP: पत्नी की जलती चिता पर कूदा पति, खुदकुशी करने की कोशिश  

रेल की पटरी पर रील बनाने आए तीन दोस्त

रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में रहने वाले इन तीन दोस्तों पर फेमस होने का भूत सवार था. इस चक्कर में वह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था. इसी क्रम में तीनों दोस्त चेंगलपट्टू के पास विल्लुपुरम में रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने पहुंचे थे. गुरुवार शाम को एक यात्री ट्रेन एग्मोर से इस रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी. जैसे ही ट्रेन गुजर रही थी, तीनों दोस्तों ने वीडियो बनाने की सोची. इसके बाद तीनों दोस्त ट्रैक पर वीडियो बनाने लगे. तभी तीनों दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गए. वीडियो बनाने के क्रम में तीनों दोस्तों की एक साथ मौत हो गई. घटना रेलवे गेट से डेढ़ किलोमीटर दूर महिंद्रा सिटी के पास हुई. तीनों दोस्तों की उम्र 18 से 23 साल के बीच है. मरने वालों में एक कॉलेज का युवा छात्र है. जबकि दूसरा दिहाड़ी मजदूर का काम करता है. तीनों दोस्त एक ही इलाके के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान: इमरान खान की सरकार गिरी, कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री ?

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद तीनों दोस्तों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. एक जांच अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि तीनों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच की जा रही है. इसके बाद पता चलेगा कि क्या ये तीनों इस तरह के वीडियो पहले ही अपलोड कर चुके हैं.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement