राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावों को जीतेगी और भाजपा वहां दिखाई नहीं देगी. मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है और वहां हर कोई जानता है कि भाजपा ने वहां पैसा देकर सरकार बनाई है. पूरा प्रदेश गुस्से में है.
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. दरअसल यहां जनपद जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार का शुक्रवार को भीषण एक्सीडेंट हो गया है. यह हादसा शेरगढ़ घाट के पास यमुना पुल के पास हुआ.
उमा भारती ने अपने बयान में कहा कि, भारत कहां टूट रहा है? भारतीय ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार ने अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से समाप्त कर दिया है और भारत को पूरा जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह यात्रा पाकिस्तान मे निकालनी चाहिए.
पुलिस ने जहरीली शराब के मास्टरमाइंड राम बाबू को अरेस्ट कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया है. आरोपी ने कथित रूप से शराब में केमिकल डालकर तैयार किया था.
नवसारी के पुलिस अधिक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना वेसमा गांव के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब बस वलसाड की ओर जा रही थी, जब की एसयूवी कार विपरीत दिशा से आ रही थी.
पंत को पीठ, सिर और पैरों में चोट आई हैं.लेकिन पंत के दिमाग और रीढ़ की हड्डी को सामान्य पाया गया है. हालांकि, शरीर और चेहरे के घावों को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की गई है. फिलहाल पंत की हालत स्थिर है.
नवादा के करोड़पति युवाओं की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल युवक रातों-रात करोड़पति बन गया. राजू राम ने बताया कि वह डीजे का काम करता है और डेढ़ साल से ड्रीम 11 पर गेम खेल रहा है.
देश के कोने-कोने से आवारा कुत्तों के आतंक की घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब इस तरह की खबरें सामने नहीं आती होंगी.
बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटना के मनेर महावीर टोला गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बनर्जी को शांत करने के प्रयास लेकिन ममता की नाराजगी दूर नहीं हुईं और वह मंच के सामने वाली कुर्सी पर बैठ गईं.