हाल ही में थाईलैंड के पटाया में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. चैंपियनशिप में राजस्थान का नाम भी गर्व से ऊंचा हो गया है.
चीन में कोरोना के तांडव के बाद अब दुनिया के दूसरे देश सतर्क हो गए हैं. कोरोना को लेकर फिर से पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं.
हाल ही में नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. नोएडा की एक आलीशान सोसाइटी के एक अपार्टमेंट से 20 वर्षीय घरेलू सहायिका को छुड़ाया गया था.
पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने के बाद उनको 'यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ' में भर्ती कराया गया है. हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल पीएम की मां हीराबेन की हालत स्थिर है.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार सफेद टीशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं. कड़कड़ाती ठंड में जब लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज करते हैं, तब टीशर्ट में सड़कों पर राहुल का पैदल निकलना चर्चा में है.
वेणुगोपाल ने गृह मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा कि दिल्ली में 24 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई जगहों पर राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की उम्र 100 साल से ज्यादा है. इसी साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था. तब पीएम मोदी ने उनके पैर धोए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था.
कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Bharat Biotech Nasal Vaccine) को बूस्टर डोज क तौर पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल कर लिया है. इसके साथ ही सरकार ने इसकी कीमतें भी निर्धारित कर दी है.
सोमवार को मुरादाबाद में सलमान खुर्शीद ने कहा था, 'वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं. हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं. वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं...
कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के बेहद करीबी पत्रकार हिसाम सिद्दीकी कहते हैं कि प्रियंका उत्तर भारत में पार्टी की कमान संभालेंगी और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, जबकि राहुल गांधी दक्षिण भारत की जिम्मेदारी संभालेंगे