यूपी के हापुड़ जिले के रहने वाले अजीम मंसूरी का निकाह चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, इस निकाह में जो दूल्हा और दूल्हन है, वह बाकी दुनिया से कुछ अलग हैं. दूल्हें की लंबाई करीब 2.3 फीट है और दुल्हन भी लगभग 3 फीट लंबाई है.
थुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. इस हादसे में होटल के दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई है. वहीं दो कर्मचारी गंभीर रुप से झुलस गए हैं.
मुंबई से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां वाईफाई हॉटस्पॉट को लेकर हत्या का मामला सामने आया है दरअसल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में वाईफाई हॉटस्पॉट पासवर्ड ना देने पर 17 साल के एक लड़के ने दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी.
नवंबर महीने में देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं 10 दिनों तक बंद रहेंगी. इन दस दिनों में सप्ताहांत की छुट्टियां भी शामिल हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं.
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बनकर तैयाकर हुए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम बदलकर डोनी पोलो एयरपोर्ट करने का फैसला लिया गया है. केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को इसे मंजूरी दे दी है. पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही इस एयर पोर्ट को देशवासियों को समर्पित करेंगे.
उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में पदावनात करते हुए सब इंस्पेक्टर बना दिया है.
अवंतीपोरा में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए. मारे गए. मारे गए आतंकीयों में पुलवामा का सकलैन मुश्ताक और मुख्तार अहमद भट शामिल हैं. जब की तीसरा आतंकी मुशफीक पाकिस्तान का रहने वाला था.
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं.
टेस्ला के मालिक और अरब पति Elon Musk ट्वीटर खरीदने के बाद उसमें कई बदलाव कर रहे हैं Elon Musk एक बड़ा फैसला लिए हैं मंगलवार की देर रात उन्होंने ट्वीटर पर वैरिफाइड एकाउंट्स के लिए फीस तय कर दी है.
प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम हेमंत सोरेन को गुरुवार की सुबह 11:30 बजे हाजिर होने के लिए कहा है. साथ ही ईडी ने राज्य के डीजीपी को भी सीएम सोरेन से होने वाली पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने को कहा है.