अरविंद केजरीवाल ने ओटीपी का अर्थ ओबीसी, ट्राइबल और पाटीदार बताया है. केजरीवाल ने इस ओटीपी को समझाते हुए कहा कि हमने ओबीसी का सीएम कैंडिडेट बनाया है. जबकि पार्टी के पास ट्राइबल का भारी समर्थन है, साथ ही AAP का अध्यक्ष पाटीदार समाज से है.
आजाद भारत के पहले मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी का 106 की उम्र में निधन हो गया है. हिमाचल प्रदेश के कल्पा में अपने घर पर मास्टर नेगी ने अंतिम सांस ली. शरण नेगी ने अपना पहला वोट 25 अक्टूबर 1951 को डाला था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की शनिवार को हिमाचल प्रदेश में दो जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम डेढ़ महीने में चौथी बार हिमाचल की जनता से रुबरु होंगे.
चीनी रॉकेट के असफल प्रक्षेपण के बाद वैज्ञानिकों की चेतावनी के बीच स्पेन के कई हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 23 टन वजनी चीनी रॉकेट तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है.
राजस्थान के जोधपुर में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.
आखिरकार शुक्रवार की शाम को चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ऐलान करते हुए कहा कि एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे.
मुंबई पुलिस कंट्रोल को कॉल पर मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी मिली है. धमकी मिलने पर ताड़देव पुलिस मौके पर पहुंची और अलर्ट कर दिया गया है.
गुजरात में आम आदमी पार्टी ने सीएम चेहरे के नाम का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी गुजरात में आप के सीएम कैंडिडेट होंगे.
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदूषण पर केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर दिल्ली के प्राइमरी स्कूल को कल से अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया है.
आम आदमी पार्टी आज दोपहर को अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ईसूदान गढ़वी को AAP गुजरात में सीएम कैंडिडेट घोषित कर सकती है.