देश के पांच राज्यों में कोरोना के केस बढ़े हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को भेजी चिट्ठी में चिंता जताई है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
आईपीएल की सबसे दमदार पारी खेलने वाले लिविंगस्टन ने मिड विकेट की दिशा में 108 मीटर लंबा छक्का लगाया. यह इस सीजन का अभी तक का सबसे लंबा छक्का है.
अजमेर के कलेक्टर अंशदीप ने 7 अप्रैल से 7 मई तक जिले में धारा-144 लागू लगाने के आदेश जारी किए हैं. साथ ही किसी भी प्रकार के धार्मिक झंडे लगाने और लाउडस्पीकर चलाने पर रोक लगाई गई है.
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने दो मामलों में 31 साल कैद की सजा सुनाई है.
पात्र आबादी के लिए पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60+ आबादी के लिए एहतियाती खुराक जारी रहेगा
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. इसी बीच खबर है कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क में क्रामटोर्स्क रेलवे स्टेशन पर हमला कर दिया है. इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई है
श्रीलंका में इस वक़्त कड़की चल रही है, और इस कंगाली हालत में पहुंचने का सबसे बड़ा कारण टैक्स कटौती को माना जा रहा है.
गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की मांग भी काफी बढ़ गई है. जिससे कहीं-कहीं नींबू 300 रुपये किलो को पार कर गया है. आलम यह है कि कई जगहों पर 10 रुपये में एक ही नींबू मिल रहा है.
यूपी के जेल में बंद आसाराम के आश्रम में नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर पुलिस पहुंच गई है.
गुरुवार को एक भयानक विमान हादसा हो गया. इसमें इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान बीच में टूट गया, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए. इस विमान हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.