बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है. सोनू को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
दिल्ली के पांडव नगर इलाके से 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घर में बच्ची की मां की तबीयत खराब थी और उसने बेटी को पड़ोसी से मदद मांगने के लिए भेजा था.
कर्नाटक के तुमकुर स्थित महिंद्रा शोरूम से एक किसान को अपमानित करने का मामला सामने आया है. दरअसल शोरूम के एक सेल्समैन ने बोलेरो पिकअप खरीदने आए एक किसान केम्पेगौड़ा आरएल को उसकी वेशभूषा देखर अपमानित किया.
बिहार के बक्सर में झंडा फहराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
73वें गणतंत्र दिवस परेड में, भारतीय सेना ने बुधवार को सेंचुरियन टैंक, पीटी-76 टैंक, 75/24 पैक हॉवित्जर और ओटी-62 टोपाज़ बख्तरबंद कर्मियों के वाहक का प्रदर्शन किया.
कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कम घातक साबित हुआ लेकिन अब WHO के अधिकारियों ने मंगलवार को कोरोना के अगले वैरिएंट को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.
हरियाणा के पंचकुला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए 6 साल की बच्ची के पेट से 1.5 किलो बालों का गुच्छा निकाला. अब बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है.
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकि लोकप्रिय श्रेणियों की परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए छात्रों ने परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बीते दो दिनों से यूपी और बिहार में प्रदर्शन कर रहे हैं.
कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस साल काफी अलग तरह के नियम भी बनाए गए है, जैसे कि 15 वर्ष से कम के बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर जाना मना है.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया. वहीं लद्दाख सीमा पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाते हुए आईटीबीपी के हिमवीरों ने मार्च निकाला.