राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में जनवरी की कड़ाके की ठंड जारी है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा.
देश में एक बार फिर कोविड 19 की तीसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है. आज पूरे देश में रिकार्ड 2 लाख 64 हजार 202 नये केस दर्ज किये गये.
भारतीय सेना आज अपना 74वां स्थापना दिवस मना रही है. भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को देश में मनाया जाता है.
पंजाब के गुरदासपुर में RDX मिलने के बाद अब अमृतसर के सीमावर्ती गांव धनोआ कलां में पांच किलो RDX मिला है.
मैंगलूर में पुलिस अफसर का अलग अंदाज में चोर को पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है. भरी ट्रैफिक में इंस्पेक्टर साहब ने जिस फिल्मी स्टाइल में चोर को दबोचा है उसके बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हो रही है.
शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में चल रही लहर के दौरान कोविड -19 संक्रमण के कारण मरने वाले 75 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था.
बिहार के सपौल नामक जिले में बिजली के प्रतिघात लगने से एसएसबी के तीन जवानों की मृत्यु हो गई.
बिहार के सुपौल जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. करंट लगने से तीन प्रशिक्षु जवानों की मौत हो गई, जबकि आठ जलने से घायल हो गए.
वेस्ट ऑकलैंड के एक व्यक्ति का कहना है कि कथित तौर पर एक टेकअवे पिज्जा पर मैगॉट्स की खोज के बाद वह बीमार महसूस कर रहा था.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. बीजेपी की योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थक विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.